देश

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 55वीं 'प्रगति' बैठक की अध्यक्षता की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 55वीं 'प्रगति' बैठक की अध्यक्षता की

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार क्षमता परिवर्तन योजना- पीएम-सेतु के कार्यान्वयन सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों- आईटीआई की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने के लिए राज्यों, आईटीआई और उद्योग जगत के बीच निकट सहयोग आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से आने वाले समय में कुशल कर्मचारियों की आवश्यकता का आकलन करने और सम्‍बंधित क्षेत्रों में प्रशिक्षण तथा भर्ती के लिए आईटीआई के साथ बेहतर तालमेल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्‍यकताओं के अनुरूप कौशल विकास से युवाओं को अपने घर के आसपास ही रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। इससे मजबूरी में होने वाले पलायन को भी कम किया जा सकता है।

श्री मोदी ने आईटीआई शिक्षा के लिए क्लासरूम-कंपनी-कैरियर- 3सी दृष्टिकोण अपनाने की भी वकालत की। इसके तहत कक्षाओं दी जाने वाली शिक्षा को उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण और उसके बाद रोजगार तथा करियर में होने वाली प्रगति को आपस में जोड़ा जाएगा।

सड़क परियोजना की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ने इसके कार्यान्वयन में तेजी लाने और खर्च के बजाय परिणामों पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, कोयला परियोजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि परियोजना के समय पर कार्यान्वयन के साथ-साथ प्रभावित लोगों का पुनर्वास और पुनर्स्थापन समयबद्ध तथा सम्मानजनक तरीके से किया जाना चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।