प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 8 नवंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ मनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
आज दिवाली की सुबह श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मैं हमारे बहादुर सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाने के लिए बस्तर जा रहा हूं। । कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। मैं हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को उनके बलिदान, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण के लिए नमन करने जा रहा हूं।
खास बात यह है कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में पहली बार दिवाली मनाई जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री का बस्तर में दिवाली मनाने का कार्यक्रम खास महत्व रखता है।
वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने PM मोदी के दौरे का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि - नक्सल मुक्त बस्तर में प्रधानमंत्री जी का स्वागत है।