देश

प्रधानमंत्री श्री मोदी का संवाद समाज में सकारात्मक बदलाव की नई ऊर्जा देता है : मुख्यमंत्री डॉ यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रधानमंत्री श्री मोदी का संवाद समाज में सकारात्मक बदलाव की नई ऊर्जा देता है : मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 139वें संस्करण का निवास पर श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का संवाद सदैव प्रेरणादायी होने के साथ ही, समाज में सकारात्मक बदलाव की नई ऊर्जा देता है।

नर्मदापुरम की शिवानी जी के परिवार द्वारा उनके अंगदान का निर्णय मानवता और संवेदनशीलता की प्रेरक मिसाल है, इसका जिक्र इस बार मन की बात में भी हुआ। यह पहल दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग जागरूकता और सेवा भाव के साथ समाज को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का वोकल फॉर लोकल का आह्वान स्थानीय कारीगरों और उनके हुनर को प्रोत्साहित करने की प्रेरणा देता है।

आइए, आगामी त्योहारों पर स्थानीय उत्पादों को अपनाएं, कारीगरों का उत्साह बढ़ाएं और स्वदेशी के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।