देश

प्रधानमंत्री कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम में शामिल होंगे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रधानमंत्री कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम में शामिल होंगे

रायपुर, 14 नवंबर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री लगभग 30 अरब रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य देश भर के जनजातीय समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका और सामुदायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री 173 अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जिनमें जनजातीय विद्यार्थियों के लिए 38 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और 100 बहुउद्देशीय केंद्र शामिल हैं। 'प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान'- पीएम-जनमन के अंतर्गत ये परियोजनाएं सेवा वितरण और सामुदायिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में काम करेंगी।

प्रधानमंत्री 19 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों और 12 जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्रों की आधारशिला रखेंगे। वह पीएम-जनमन और 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के अंतर्गत कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री पीएम-जनमन और धरती आबा जनजाती ग्राम उत्‍कर्ष अभियान के अंतर्गत 42 अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

यह कार्यक्रम 'जनजातीय गौरव पखवाड़ा' के समापन का प्रतीक होगा, जो पहली नवंबर से 15 नवंबर तक पूरे देश में मनाया जा रहा है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे, जो ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हो रहा है। यह कार्यक्रम 246 विकास परियोजनाओं के 30 अरब रुपये के निवेश को उजागर करता है, जो क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दिखाता है कि केंद्रीय सरकार जनजातीय समुदायों के लिए विशेष कार्यक्रमों और निवेश के प्रति प्रतिबद्ध है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता ह

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।