अपराध

प्राक शास्त्री जमा दो की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को भर्ती से बाहर करने का विरोध

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्राक शास्त्री जमा दो की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को भर्ती से बाहर करने का विरोध

बोले: अभ्यार्थियों के एडमिट कार्ड भी हो चुके थे जारी

अक्तूबर 31, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): राज्य के संस्कृत महाविद्यालयों से जमा दो की परीक्षा पास कर चुके पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती से बाहर करने का भाजपा ने विरोध जताया है साथ ही कहा है कि सरकार ने मामले में संज्ञान नहीं लिया तो इस मामले को न्यायालय में उठाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विक्रम वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 21 संस्कृत महाविद्यालय से जमा दो के समकक्ष प्राक शास्त्री की परीक्षा पास कर चुके हैं अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर करना न्याय संगत नहीं है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 2022 तक पुलिस भर्ती परीक्षा में प्राक शास्त्री जमा दो की परीक्षा पास कर चुके छात्रों को पुलिस भर्ती में शामिल किया गया है और विभाग में सेवाएं दे रहे हैं ऐसे में अब अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल न करना उचित नहीं है। विक्रम वर्मा ने कहा कि प्राक शास्त्री को हिमाचल शिक्षा बोर्ड से भी मान्यता प्राप्त है ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाना चाहिए था।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर जल्द भारतीय जनता पार्टी न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाई ताकि इन्हें न्याय मिल सके।

बाईट: विक्रम वर्मा, राज्य सह प्रभारी, भाजपा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।