प्रकृति दिवस पर एनसीसी कैडेट्स का संकल्प
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में विश्व प्रकृति दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने जल-ऊर्जा संरक्षण, पौधारोपण और जैव विविधता बचाने के साथ प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संकल्प लिया।
बीकानेर, 3 अक्टूबर। विश्व प्रकृति दिवस के अवसर पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में पर्यावरण एवं स्थानीय जैव विविधता संरक्षण को लेकर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी ने कैडेट्स को जल एवं ऊर्जा संरक्षण, पौधारोपण, जैव विविधता के संरक्षण और प्लास्टिक के कम उपयोग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
व्याख्यान के बाद एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्थानीय जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।