प्रल्हाद जोशी ने SECI के नए कार्यालय का किया उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 29, नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने SECI से वर्ष 2030 तक अपनी परियोजनाओं के लिए 10 गीगावाट की बिडिंग के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से काम करने को कहा।
प्रल्हाद जोशी ने कहा कि नया कार्यालय संगठन की महत्वाकांक्षाओं और कार्यप्रणाली में बदलाव का प्रतीक बनना चाहिए। उन्होंने चौबीसों घंटे भरोसेमंद और किफायती हरित बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (FDRE) को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
केंद्रीय मंत्री ने परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन और राज्य सरकारों के साथ बेहतर समन्वय की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने SECI को नवरत्न का दर्जा हासिल करने में लगे समय से काफी कम अवधि में महारत्न बनने का लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी।
(वीडियो कैप्शन: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित नए कार्यालय का उद्घाटन किया।)