प्रसिद्ध गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
DATE- 7 OCT 2026, AHMEDABAD, GUJARAT
अहमदाबाद में प्रसिद्ध गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट, नरेंद्र मोदी स्टेडियम और शहर के लगभग 10 निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गईं हैं।
इस धमकी भरे ईमेल में खुद को 'खालिस्तान नेशनल आरमी' से जुड़ा बताते हुए 21 नवंबर को होने वाले कॉन्सर्ट में न शामिल होने की चेतावनी दी गई थी।
सूचना मिलते ही बीडीटीएस (बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड), डॉग स्क्वाड और फायर ब्रिगेड की टीमों ने सभी संबंधित स्थलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया, जबकि एहतियात के तौर पर स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।
शुरुआती जांच और चेकिंग में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है जिससे यह एक अफवाह साबित हुई है, फिर भी साइबर क्राइम और पुलिस विभाग ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।