राजनीति

प्रयागराज में अधिवक्ता मर्डर में 14 पर FIR:पत्नी बोली- BJP नेता के बेटों ने कहा- पापा इसे जान से मार दो; फिर उसने गोली मार दी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रयागराज में अधिवक्ता मर्डर में 14 पर FIR:पत्नी बोली- BJP नेता के बेटों ने कहा- पापा इसे जान से मार दो; फिर उसने गोली मार दी

'देवेंद्र के दोनों बेटों ने कहा कि पापा, इसे जान से मार दो, नहीं तो यह हमेशा दिक्कत देगा। इसके बाद देवेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर मेरे पति सतीश के पेट में गोली मार दी। मेरे पति जैसे ही जमीन पर गिरे। आरोपी मौके से फरार हो गए। ' यह कहना है प्रयागराज के रहने वाले अधिवक्ता और लैब अटेंडेंट सतीश चंद्र श्रीवास्तव की पत्नी वर्षा का।

गुरुवार को सतीश चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी वर्षा की तहरीर पर पुलिस ने कर्नलगंज थाना में भाजपा नेता देवेंद्र नाथ मिश्रा उर्फ झून्ने, उसके दोनों बेटों और पत्नी समेत चार लोगों को नामजद करते हुए 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।

पत्नी का आरोप- बेटों ने कहा, पापा इसे जान से मार दो वर्षा श्रीवास्तव की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे देवेंद्र नाथ मिश्रा, उसके बेटे अमरेंद्र नाथ मिश्रा और निपेंद्र नाथ मिश्रा, पत्नी शैल मिश्रा समेत 8 से 10 लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि लोगों ने बाउंड्री पर सीढ़ी लगाकर घर में प्रवेश किया और मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया।

इस दौरान सतीश के साथ मौजूद उनके अधिवक्ता साथी पर भी हमला किया गया। घर में तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट का भी आरोप मृतक की पत्नी ने तहरीर में हत्या के अलावा घर में तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी घर से कीमती सामान और दो मोबाइल फोन ले गए। उन्होंने पुलिस को दोनों मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए उनकी बरामदगी की मांग की है।

वर्षा ने आरोपियों को दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर की बरामदगी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। एक साल से चल रहा था जमीन का विवाद वर्षा के मुताबिक, देवेंद्र नाथ मिश्रा के साथ जमीन को लेकर करीब एक साल से विवाद चल रहा था।

उनका दावा है कि जमीन से संबंधित दस्तावेज उनके पास हैं और इस मामले में पहले भी पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई थी। वर्षा के अनुसार, वर्ष 2017 में यह जमीन उन्हें एक ट्रस्ट से आवंटित हुई थी। आरोप है कि शुरुआत में देवेंद्र ने गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह मांगी थी। पुराने परिचय के चलते सतीश ने उसे वहां गाड़ी खड़ी करने की अनुमति दे दी।

बाद में देवेंद्र पर जमीन पर कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगा। विवाद बढ़ने पर परिवार ने पुलिस और अदालत का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। अस्पताल में मौत, नाराज परिजनों और वकीलों ने किया हंगामा गोली लगने के बाद परिजन सतीश को राज नर्सिंग होम ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या की खबर मिलते ही परिवार के लोग और अधिवक्ता साथी अस्पताल पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और वकीलों ने हंगामा किया। वे शव लेकर अस्पताल से बाहर आ गए और तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और वकीलों के बीच नोकझोंक भी हुई। डीसीपी के आश्वासन के बाद शांत हुए परिजन सूचना पर डीसीपी सिटी सागर जैन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।

डीसीपी सिटी सागर जैन के मुताबिक, देवेंद्र नाथ मिश्रा और सतीश श्रीवास्तव के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 11:45 बजे देवेंद्र विवादित संपत्ति पर पहुंचा और वहां सतीश की ओर से लगाया गया ताला तोड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और इसी दौरान फायरिंग में सतीश के पेट में गोली लग गई।

CCTV फुटेज में चेहरे ढके नजर आए लोग डीसीपी के अनुसार, परिजनों की शिकायत पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

इसमें कुछ लोग मास्क लगाए और कुछ गमछे से चेहरे ढके नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने काले कोट भी पहन रखे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और घटना में उनकी भूमिका का पता लगाने में जुटी है। इनके खिलाफ नामजद FIR मृतक की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव की तहरीर पर भाजपा नेता देवेंद्र नाथ मिश्रा उर्फ झून्ने, उसके बेटे अमरेंद्र नाथ मिश्रा और निपेंद्र नाथ मिश्रा तथा पत्नी शैल मिश्रा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसके अलावा 8 से 10 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।