अपराध

प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:5 की मौत, 15 फंसे; आसपास के 7 घर जमींदोज; चारपाई में घायलों को लेकर भागे लोग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:5 की मौत, 15 फंसे; आसपास के 7 घर जमींदोज; चारपाई में घायलों को लेकर भागे लोग

यूपी में प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। करीब 15 लोग अंदर फंसे हैं। पुलिस के मुताबिक विस्फोट से पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए हैं। पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। यह गांव प्रयागराज बॉर्डर पर है। यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन डेढ़ किमी है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 25 मजदूर काम कर रहे थे। आसपास के घरों के कुछ लोग भी घायल हुए हैं। धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में धुएं का गुबार चारों तरफ छा गया।

विस्फोट के बाद पटाखों के चलते लगातार धमाके होते रहे। हादसे के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें ग्रामीण झुलसे लोगों को चारपाई पर लेकर भागते नजर आ रहे हैं। अफसरों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। हादसे की तस्वीरें देखिए- पटाखा फैक्ट्री से विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

विस्फोट से हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुःख है। यह घटना हमें सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन की अनिवार्यता याद दिलाती है। उद्योगों में जोखिम प्रबंधन को प्राथमिकता दें, और आपातकालीन योजनाओं को सुदृढ़ करें। समाज को मिलकर सुरक्षित कार्यस्थल और आपदा प्रबंधन की दिशा में प्रेरित होना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियाँ टल सकें।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।