व्यापार

प्रयागराज में 3 घंटे में बदली चौक बाजार की सूरत:फोर्स लेकर सड़क पर उतरीं एसीपी, कुछ ही घंटों में चौड़ी हो गई सड़कें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रयागराज में 3 घंटे में बदली चौक बाजार की सूरत:फोर्स लेकर सड़क पर उतरीं एसीपी, कुछ ही घंटों में चौड़ी हो गई सड़कें

प्रयागराज के चौक बाजार की जिन सड़कों पर सालों से दुकानदारों का सामान फैला रहता था और जहां पैदल चलना भी मुश्किल होता था, मंगलवार को वहां नजारा बदला-बदला नजर आया। पुलिस और नगर निगम की टीम ने तीन घंटे तक अभियान चलाकर सड़क तक फैले दुकानों के सामान को हटवाया। सड़क किनारे अवैध रूप से लगे ठेलों को भी जब्त किया गया।

अतिक्रमण हटने के बाद सड़क पहले की अपेक्षा काफी खुली नजर आई। अतिक्रमण विरोधी अभियान एसीपी कोतवाली निकिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया गया। स्थानीय थाने की पुलिस और नगर निगम की टीम दोपहर करीब दो बजे चौक पहुंची। इसके बाद कोतवाली से अभियान शुरू किया गया। टीम बजाजा पट्टी, फलमंडी होते हुए जानसेनगंज तक पहुंची।

दुकानों का सामान सड़क तक फैला मिला अभियान के दौरान कई दुकानों के बाहर सड़क तक सामान रखा मिला। कहीं दुकान का सामान फुटपाथ और सड़क के हिस्से तक फैला था तो कहीं ठेले खड़े होने के कारण रास्ता संकरा हो गया था। पुलिस और नगर निगम की टीम ने दुकानदारों का सड़क पर फैला सामान हटवाया। इसके साथ ही अनधिकृत रूप से लगे ठेलों को भी हटाया गया।

कई ठेलों को टीम ने जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान सड़क के उस हिस्से को खाली कराया गया, जिस पर लंबे समय से दुकानदारों और ठेले वालों का कब्जा था। तीन घंटे तक चला अभियान दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ अभियान शाम पांच बजे तक चला। तीन घंटे की कार्रवाई में कोतवाली से जानसेनगंज तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटवाया गया।

टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में भी हलचल मच गई। सड़क पर रखा सामान हटाया जाने लगा। पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण वाले हिस्से को खाली कराया। जाम से जूझता रहा है चौक चौक शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। दुकानों के बाहर तक सामान फैलने और सड़क पर ठेले लगने के कारण रास्ता लगातार संकरा होता गया।

इसका असर यातायात पर भी पड़ता है। व्यस्त समय में स्थिति यह हो जाती है कि वाहनों के साथ पैदल राहगीरों को भी निकलने में परेशानी होती है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम लगना यहां आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में मंगलवार की कार्रवाई के बाद सड़क खुलने से राहगीरों को राहत मिली। दुकानदारों को दी गई हिदायत एसीपी कोतवाली निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई है।

उनसे कहा गया है कि दुकान का सामान सड़क पर न फैलाएं और यातायात में बाधा न डालें। अवैध रूप से लगे ठेलों आदि को जब्त किया गया है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।