अपराध

प्रयागराज के ज्वैलर डेथ मिस्ट्री में बड़ा खुलासा:परिचित युवती ने बुलाया था, फ्लैट में सहेली भी थी मौजूद, कुल 6 लोग हिरासत में

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रयागराज के ज्वैलर डेथ मिस्ट्री में बड़ा खुलासा:परिचित युवती ने बुलाया था, फ्लैट में सहेली भी थी मौजूद, कुल 6 लोग हिरासत में

प्रयागराज के नैनी के मानस विहार अपार्टमेंट में ज्वैलर भूपेंद्र सोनी की डेथ मिस्ट्री के खुलासे में जुटी पुलिस को बेहद अहम क्लू मिला है। जांच में सामने आया है कि भूपेंद्र अपनी एक परिचित युवती के बुलाने पर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 606 में पहुंचा था। यह युवती करीब डेढ़ साल से उसके संपर्क में थी।

घटना के समय फ्लैट में युवती के साथ उसकी एक सहेली भी मौजूद थी। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से ठीक पहले युवती के मोबाइल पर सामने वाले फ्लैट में रहने वाली एक महिला का फोन आया था। पुलिस अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल फोन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

फ्लैट पर रिश्तेदार का अवैध कब्जा पुलिस के मुताबिक, जिस फ्लैट में भूपेंद्र मौत से ठीक पहले युवती के साथ मौजूद था, वह उसके एक रिश्तेदार के अवैध कब्जे में था। इस बिंदु को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस फ्लैट में आने-जाने वाले लोगों और वहां होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

दोनों युवतियों समेत छह हिरासत में मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें सामने के फ्लैट में रहने वाली महिला के साथ ही एक अन्य महिला व दो पुरुष शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। अफसरों का कहना है कि पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए ही भूपेंद्र की मौत से जुड़े घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी।

परिजनों ने हत्या का लगाया है आरोप भूपेंद्र के पोस्टमार्टम में कूल्हे, गर्दन और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। चोटों के कारण मौत की बात सामने आने के बाद पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को घूरपुर नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगाया था। इसके बाद नैनी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सीडीआर से मिला अहम क्लू पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से भूपेंद्र का आईफोन भी मिला था, लेकिन लॉक होने के कारण घटना वाले दिन फोन नहीं खुल सका। हालांकि सीडीआर सामने आने पर कई अहम जानकारियां मिलीं। इसके बाद ही पहले ज्वैलर की परिचित युवती और फिर उसके संपर्कों का खुलासा हुआ। डीसीपी बोले डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया, घटना से ठीक पहले युवती ने ज्वैलर को बुलाया था।

वहां एक अन्य युवती भी थी। मामले में दो संदिग्ध महिलाओं व दो पुरुषों के बारे में भी पता चला है। इन सभी की भूमिका की जांच की जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।