व्यापार

प्रयागराज के रास्ते 8 पूजा स्पेशल ट्रेनें:दिल्ली-बिहार- एमपी रूट की ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन, छिवकी और सूबेदारगंज में रुकेंगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रयागराज के रास्ते 8 पूजा स्पेशल ट्रेनें:दिल्ली-बिहार- एमपी रूट की ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन, छिवकी और सूबेदारगंज में रुकेंगी

नवरात्र, दशहरा में ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे ने नई दिल्ली–पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई है। प्रयागराज समेत अन्य शहरों के यात्रियों को इससे राहत होगी। पोतनूर –बरौनी, मालदा टाउन – शकूरबस्ती और खुर्दा रोड– शकूरबस्ती के लिए पूजा स्पेशन ट्रेनों को चलाया जा रहा है।

यह ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशन पर आएंगी और जाएंगी। ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली–पटना : प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 08:35 बजे चलेगी। अलीगढ़ जंक्शन पर 10:21 बजे, कानपुर सेंट्रल (CNB) पर 13:30 बजे और प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) पर 15:45 बजे पहुंचेगी।

मिर्ज़ापुर होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते आगे के रूट को जाएगी। ट्रेन नंबर 02251 पटना–नई दिल्ली : प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक संचालित होगी। ये ट्रेन पटना जंक्शन से 10.00 बजे प्रस्थान करेगी। आरा जंक्शन, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए प्रयागराज जंक्शन पर 15:35 बजे पहुंची।

फिर कानपुर, अलीगढ़ होते हुए रवाना होगी। यह स्पेशल प्रयागराज छिवकी होकर जाएगी ट्रेन नंबर 06139 पोतनूर -बरौनी विशेष ट्रेन पोतनूर से सुबह 06:15 बजे चलेगी। इटारसी जंक्शन, जबलपुर जंक्शन, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन होते हुए प्रयागराज छिवकी 01:30 बजे आएगी और 01:35 बजे रवाना होकर चुनार जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा जंक्शन, दानापुर के रास्ते बरौनी जाएगी।

गाड़ी संख्या 06140 बरौनी जंक्शन–पोधनूर जंक्शन विशेष ट्रेन बरौनी जंक्शन 09:30 बजे चलेगी। प्रयागराज छिवकी 22:30 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद 22:35 बजे रवान हो जाएगी। प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन पर स्टॉपेज गाड़ी नंबर 03439 मालदा टाउन से 10:00 बजे चलेगी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते होते हुए प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन पर 03:55 बजे पहुंचेगी और 04:00 बजे रवाना हो जाएगी।

गाड़ी संख्या 03440 शकूरबस्ती से 19:00 बजे चलेगी। दिल्ली, टुंडला जंक्शन, पटना जंक्शन होते हुए मालदा टाउन जाएगी। प्रयागराज जंक्शन से बैठ सकते हैं गाड़ी नंबर 08423 खुर्दा रोड–शकूरबस्ती पूजा विशेष ट्रेन खुर्दा रोड जंक्शन से 12:00 बजे चलेगी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते होते हुए प्रयागराज जंक्शन 10:55 आएगी और पांच मिनट बाद रवाना हो जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।