राजनीति

प्रयागराज में रोजगार मेला अब 17-18 नवंबर को:100 कंपनियां करेंगी 30 हजार पदों पर भर्ती, MLC चुनाव के चलते टला आयोजन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रयागराज में रोजगार मेला अब 17-18 नवंबर को:100 कंपनियां करेंगी 30 हजार पदों पर भर्ती, MLC चुनाव के चलते टला आयोजन

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए प्रस्तावित वृहद रोजगार मेला अब 17 और 18 नवंबर को आयोजित होगा। पहले यह मेला 9 और 10 अक्टूबर को लगना था, लेकिन विधान परिषद (MLC) चुनाव और आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। सेवायोजन के सहायक निदेशक राजीव यादव ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झलवा स्थित शंभू नाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में 17 और 18 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

100 कंपनियां, 30 हजार पदों पर भर्ती का लक्ष्य क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के अनुसार, रोजगार मेले में देश-विदेश की करीब 100 निजी कंपनियां शामिल होंगी। इनके माध्यम से लगभग 30 हजार पदों पर भर्ती की जानी है। इस अभियान में टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट, एक्सिस बैंक, पेटीएम, वर्धमान टेक्सटाइल और बीकेटी टायर जैसी कंपनियां हिस्सा लेंगी।

कंपनियों की ओर से तकनीकी, प्रबंधन, सेल्स और मार्केटिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। MLC चुनाव और आचार संहिता के कारण टला मेला सहायक निदेशक राजीव यादव ने बताया कि विधान परिषद चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। इसके चलते प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के तहत 9 और 10 अक्टूबर को प्रस्तावित रोजगार मेले को स्थगित करना पड़ा।

सेवायोजन विभाग के अनुसार, जिन युवाओं ने सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया है या मेले में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे, उन्हें नई तारीखों के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। अब 17 और 18 नवंबर को आयोजित होने वाले मेले में अभ्यर्थियों को विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।