व्यापार

प्रयागराज में 60,600 लोगों ने खुद भरा जनगणना का फॉर्म:30 नवंबर तक चलेगी स्व-गणना, 40 सवालों के देने होंगे जवाब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रयागराज में 60,600 लोगों ने खुद भरा जनगणना का फॉर्म:30 नवंबर तक चलेगी स्व-गणना, 40 सवालों के देने होंगे जवाब

जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत प्रयागराज में स्व-गणना को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। 16 नवंबर से शुरू हुई इस प्रक्रिया में 24 नवंबर तक जिले के 60,600 लोग आधिकारिक पोर्टल पर खुद अपना विवरण दर्ज कर चुके हैं। इससे जनगणना की तैयारी को गति मिली है और घर-घर जाकर जानकारी जुटाने वाले कर्मचारियों का काम भी आसान होने की उम्मीद है।

स्व-गणना की सुविधा 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। फिर 5 से 9 जनवरी 2027 तक संशोधन का चरण चलेगा। ऐसे पूरी होगी जनगणना की प्रक्रिया नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

फॉर्म जमा होने के बाद एक विशिष्ट SE ID मिलेगी। घर पर जनगणना कर्मी के पहुंचने पर परिवार को यह आईडी बतानी होगी। इससे कर्मचारी दर्ज की गई जानकारी का मिलान कर सकेंगे और दोबारा पूरा ब्योरा जुटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 40 सवालों के देने होंगे जवाब स्व-गणना के फॉर्म में कुल 40 सवाल शामिल हैं।

इसे भरने के लिए परिवार के सदस्यों के नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारियां पहले से तैयार रखी जा सकती हैं। इससे फॉर्म भरने में आसानी होगी और जानकारी भी व्यवस्थित तरीके से दर्ज हो सकेगी। पहली बार डिजिटल तरीके से हो रही जनगणना जनगणना 2027 कई मायनों में खास है। यह देश की पहली डिजिटल जनगणना है।

इसमें 16 भारतीय भाषाओं में स्व-गणना की सुविधा दी गई है। इस बार प्रश्नावली में सभी वर्गों की जाति से जुड़ी जानकारी भी शामिल की गई है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, रोजगार, प्रवास, बैंक खातों की संख्या और मोबाइल, आधार या वोटर आईडी से जुड़ी जानकारी भी मांगी जा रही है।

घर बैठे अपनी सुविधा से भर सकते हैं फॉर्म स्व-गणना में परिवार के सदस्य घर पर अपनी सुविधा के अनुसार जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना कर्मी के घर पहुंचने के समय जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी। परिवार के सभी जरूरी विवरण भी आसानी से जुटाए जा सकेंगे। जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत दर्ज आंकड़ों को गोपनीय रखा जाता है।

इनका इस्तेमाल विकास योजनाओं और नीतियां बनाने के लिए किया जाता है। 30 नवंबर तक स्व-गणना पूरी करने से परिवारों को अपनी सुविधा के अनुसार जानकारी देने का मौका मिलेगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।