खेल

प्रेरणा स्पेशल स्कूल के बच्चों के लिए फूड कोर्ट शुरू:आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के लिए मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का मंच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रेरणा स्पेशल स्कूल के बच्चों के लिए फूड कोर्ट शुरू:आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के लिए मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का मंच

कानपुर में प्रेरणा स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों और खिलाड़ियों के लिए फूड कार्ट शुरू किया गया है। यह पहल शनिवार शाम 5 बजे छावनी परिषद कार्यालय परिसर में हुई। इसका मकसद बच्चों को हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। फूड कार्ट का उद्घाटन मुख्य अधिशासी अधिकारी पीडी स्टीफन, नामित सदस्य लखन लाल ओमर, प्रशासनिक अधिकारी वंदना सिन्हा, समाजसेवी श्रुति कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ.

शिखा अग्रवाल, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.

सुब्रतो भद्रा, अतुल शुक्ला, नीता सामवेदी और खेल प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान छावनी परिषद के सदस्य भी मौजूद थे। बच्चों ने तालियों से अतिथियों का स्वागत किया। सीईओ पीडी स्टीफन ने कहा कि यह फूड कार्ट सिर्फ खाने-पीने का कारोबार नहीं है। यह विशेष बच्चों के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम है।

उन्होंने बताया कि बच्चों को आगे बढ़ने के लिए मौके देना जरूरी है और इस पहल से उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलेगा। नामित सदस्य लखन लाल ओमर ने बताया कि छावनी परिषद विशेष बच्चों को हुनर सिखाने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बच्चों को ऐसे मौके देने का काम जारी रहेगा।

प्रधानाचार्या डॉ.

शिखा अग्रवाल ने जानकारी दी कि फूड कार्ट चलाने के दौरान बच्चे खाना बनाने के साथ-साथ हिसाब-किताब रखना, ग्राहकों से बातचीत करना और रोजमर्रा के काम संभालना सीखेंगे। इससे उन्हें असली माहौल में काम करने का अनुभव मिलेगा और भविष्य में स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चों और उनके प्रशिक्षकों ने फूड कार्ट की शुरुआत को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई शुरुआत बताया। इस पहल से बच्चों को अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।