भोपाल

प्रो. एच.डी. चारण को IIITM ग्वालियर BoG चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रो. एच.डी. चारण को IIITM ग्वालियर BoG चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीटीयू के पूर्व कुलगुरु प्रो. (सेनि.) एच.डी. चारण को एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BoG) के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

नई दिल्ली/बीकानेर: बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) के पूर्व कुलगुरु एवं योजना एवं वास्तुकला विद्यालय (SPA) भोपाल के चेयरपर्सन प्रो. (सेनि.) एच.डी. चारण को एक और बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनुमोदन के बाद उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ABV-IIITM), ग्वालियर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BoG) के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक गरिमा शर्मा ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किए हैं।

तकनीकी शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र में प्रो. चारण का लंबा और उल्लेखनीय अनुभव रहा है। वे वर्तमान में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की मानवीय मूल्यों की राष्ट्रीय समिति के चेयरपर्सन पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। उनके इस अनुभव का सीधा लाभ अब एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर को मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।