व्यापार

'प्रोटेस्ट कीजिए, थोड़ी खरीदारी भी, व्यापारियों का फायदा होगा', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'प्रोटेस्ट कीजिए, थोड़ी खरीदारी भी, व्यापारियों का फायदा होगा', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील

दिल्ली के रामलीला मैदान पर कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की रैली होने वाली है. रैली को लेकर पार्टी ने सारी तैयारियां कर ली हैं.

रैली को लेकर राहुल गांधी ने देर रात एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लोगों ने खरीददारी करने की अपील की है.

राहुल गांधी ने अपने वीडियो में रैली को लेकर व्यापारियों का सहयोग करने की बात कही है. माना जा रहा है कि इस रैली में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे.

ये रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एसआईआर में गड़बड़ी को लेकर है.

थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, नमस्कार, कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं. त्यौहारों का मौसम है.

दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है.

मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें.

प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए - व्यापारियों का फायदा हो जाएगा.

नमस्कार, कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं। त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें।

प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए - व्यापारियों का फायदा हो जाएगा। मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। BJP डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है। मगर, दोनों काम करते हैं। कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे।

आप सबको बहुत-बहुत प्यार। शुभ दिवाली। जय हिंद। Tomorrow, lakhs of people are coming to Delhi for the Ramlila March.

It is the festive season. Diwali, Chhath and Bhai Dooj are here.

I want the lakhs of people coming to Delhi from diffe

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।