राज्य

PSLV के PS3 स्टेज का ग्राउंड टेस्ट सफल:इसरो ने डिजाइन में बदलाव किया; पिछले 2 मिशन इसी स्टेज में फेल हुए थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
PSLV के PS3 स्टेज का ग्राउंड टेस्ट सफल:इसरो ने डिजाइन में बदलाव किया; पिछले 2 मिशन इसी स्टेज में फेल हुए थे

ISRO ने PSLV रॉकेट के तीसरे स्टेज (PS3) का ग्राउंड टेस्ट सफल कर लिया। ये वही स्टेज है, जिसमें पिछले 2 मिशन के दौरान गड़बड़ी आई थी। ISRO ने उसे पूरी तरह नया करके, मजबूत करके टेस्ट किया, जिसमें वह सफल रहा। यह परीक्षण आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर की स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में हुआ।

रॉकेट के इंजन को जमीन पर बांधकर चलाकर परखा गया। अब PSLV की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। ये टेस्ट इसलिए खास है क्योंकि PSLV-C61/EOS-09 और PSLV-C62/EOS-N1 मिशन के दौरान तीसरे स्टेज में गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके बाद इसरो ने पूरे स्टेज को नए सिरे से जांचा, सुधारा और अब नया वर्जन टेस्ट किया है।

NavIC (नाविक) के लिए NVS-03 लॉन्च इससे पहले 31 अक्टूबर को ISRO ने सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए अगली पीढ़ी का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च किया था। NVS-03, ISRO की अगली पीढ़ी के नेविगेशन सैटेलाइट सीरीज का तीसरा सैटेलाइट है। इस सीरीज का मकसद इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) के तहत नेविगेशन सेवाओं की निरंतरता बनाए रखना है।

NVS-03 में स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक के साथ खरीदी गई एटॉमिक क्लॉक्स भी लगी हैं। इसमें मौजूदा L5 और S-बैंड सिग्नल के अलावा L1 नेविगेशन सिग्नल भी जोड़ा गया है। इससे NavIC की क्षमताओं का विस्तार होगा। ISRO के अनुसार, यह सिस्टम भारत के भूभाग और उसकी भौगोलिक सीमा से 1500 किलोमीटर आगे तक के क्षेत्र में कवरेज देने के लिए तैयार किया गया है।

इस लॉन्च से भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम NavIC को मजबूती मिलने और देश की स्वतंत्र सैटेलाइट आधारित नेविगेशन क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… गगनयान ने मॉड्यूल अलग करने का टेस्ट पास किया: यह सुरक्षित वापसी में भी मददगार; ISRO का लक्ष्य- 2026 में लॉन्च हो पहला मानवरहित मिशन ISRO ने गगनयान कार्यक्रम के क्रू मॉड्यूल (CM) और सर्विस मॉड्यूल (SM) को अलग करने वाले सिस्टम की टेस्टिंग पूरी कर ली है।

इसके बाद इस सिस्टम के डिजाइन की क्षमता की पुष्टि हुई है। ये परीक्षण अक्टूबर में तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) में किए गए। गगनयान का पहला मानवरहित मिशन G1 साल 2026 में लॉन्च करने का लक्ष्य है। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में बताया गया है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने PSLV रॉकेट के तीसरे स्टेज (PS3) का ग्राउंड टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह स्टेज पहले के दो मिशनों में विफल रहा था, इसलिए इसे पूरी तरह से नया और मजबूत बनाया गया। यह परीक्षण आंध्र प्रदेश के सतीश धवन स्पेस सेंटर में हुआ। इस सफलता से PSLV की विश्वसनीयता में सुधार हुआ और भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम अधिक भरोसेमंद और सक्षम हो गया है, जिससे अंतरिक्ष आध

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।