अपराध

पूज्य सिंधी समाज का आसोज मेला कल: मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पूज्य सिंधी समाज का आसोज मेला कल: मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

भास्कर न्यूज |सवाई माधोपुर पूज्य सिंधी समाज समिति एवं आवासन मंडल की ओर से आवासन मंडल कॉलोनी स्थित चार धाम श्री झूलेलाल जी मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला आसोज मेला इस बार 12 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले को लेकर समाज की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मीडिया प्रवक्ता नरेंद्र वाधवानी ने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे नवरात्र स्थापना के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा।

12 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे मंदिर पर झंडारोहण, दोपहर 1 से 4 बजे तक भंडारा, दोपहर 3 से 5 बजे तक महिलाओं द्वारा सत्संग एवं कीर्तन, तथा शाम 6 बजे भगवान झूलेलाल जी की शोभायात्रा व प्रसाद वितरण होगा। सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम: 13 अक्टूबर: शाम 7:30 से रात 10 बजे तक सभी वर्गों के लिए कुर्सी रेस।

14 अक्टूबर: शाम 7 से रात 10 बजे तक विभिन्न आयु वर्ग (5-10, 11-20 एवं 21-30 वर्ष) के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता। 15 अक्टूबर: शाम 7:30 से रात 10 बजे तक गरबा नाइट एवं रात्रि भोजन प्रसादी। 16 अक्टूबर: रात 8 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक माता की चौकी। 19 अक्टूबर: सुबह 11:15 बजे महानवमी पूजन तथा रात 7:30 से 10:30 बजे तक डांडिया प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह।

ईश्वर दास गोहरानी, केशव धनवानी, राम चंद कृपलानी, नरेश बंसदानी, सुरेश सुखनानी, भवनदास मूलानी, गोविन्द्र राम लेखवानी, तिलकराज ईसरानी, नवीन वाधवानी, किशोर हरवानी और नरेन्द्र वाधवानी सहित समिति पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से परिवार सहित इन आयोजनों में भाग लेने की अपील की है। साथ ही, 12 अक्टूबर को आसोज मेले के दिन आवासन मंडल के सभी सिंधी समाज बंधुओं से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।