अपराध

पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना कैलिया का किया आकस्मिक निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना कैलिया का किया आकस्मिक निरीक्षण

जालौन में पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने थाना कैलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद भी उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र तथा महिला और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, एचएस इंडेक्स और आगंतुक रजिस्टर का भी अवलोकन किया।इस दौरान लंबित प्रकरणों और विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।