पुलिस भर्ती में टाइगर जंप यथावत रखने की मांग, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भर्ती से 15 दिन पहले टाइगर जंप को हटाने को लेकर निकाली गई गाइडलाइन
अक्तूबर 09, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती में ग्राउंड टेस्ट के दौरान लिए जाने वाले टाइगर जंप को हटाने की नोटिफिकेशन जारी की गई है। इस नोटिफिकेशन से युवाओं में नाराजगी देखी जा रही है। इसी को लेकर आज हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने नाहन में एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी के माध्यम से हिमाचल पुलिस के डीजीपी और प्रदेश सरकार को एक मांग पत्र भेजा जिसमें टाइगर जंप को यथावत रखने की मांग की गई।
हिमाचल पुलिस की भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं युवाओं ने बताया कि भर्ती से महज 15 दिन पहले टाइगर जंप को हटाने संबंधी गाइडलाइन जारी होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। इसी को लेकर युवाओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि भर्ती प्रक्रिया में टाइगर जंप को पहले की तरह ही रखा जाए।
युवाओं का कहना है कि उन्होंने इसी जंप को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी की है। ऐसे में भर्ती से ठीक पहले नियमों में बदलाव करना उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सैकड़ों युवा लंबे समय से इसी जंप को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी कर रहे हैं। युवाओं का कहना यह भी है कि हिमाचल के युवाओं की औसत लंबाई को देखते हुए टाइगर जंप उनके लिए फायदेमंद साबित होती है।
ऐसे में भर्ती प्रक्रिया के इतने करीब आकर इसमें बदलाव करने से उनकी तैयारी प्रभावित हो सकती है। युवाओं ने मांग की है कि यदि टाइगर जंप को हटाना ही है, तो इसे आगामी भर्तियों से लागू किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को नए नियमों के अनुसार तैयारी करने का पर्याप्त समय मिल सके।
बाइट: गौरव, अभ्यर्थी बाइट: राकेश, अभ्यर्थी
🎙️ जनता का संदेश का मत
पुलिस भर्ती में टाइगर जंप हटाने के निर्णय से युवा निराश हुए, परंतु यह दिखाता है कि परिवर्तन के लिए आवाज़ उठाना ज़रूरी है। समाज में बदलाव लाने के लिए हमें शांतिपूर्ण संवाद और कानूनी मार्ग अपनाने चाहिए। हर कदम पर सहानुभूति और समझदारी दिखाएँ, ताकि नयी पीढ़ी अपने अधिकारों के साथ-साथ समाज के कल्याण के लिए भी जिम्मेदारी निभा सके।