अपराध

पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगा लोगों ने किया हंगामा:बाइकों की भिड़ंत के बाद जिला अस्पताल पहुंची थी पुलिस, वीडियो वायरल, पुलिस से नोकझोंक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगा लोगों ने किया हंगामा:बाइकों की भिड़ंत के बाद जिला अस्पताल पहुंची थी पुलिस, वीडियो वायरल, पुलिस से नोकझोंक

मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में सिटी स्टेशन तिराहे पर रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर दो युवक और दूसरी पर एक व्यक्ति सवार था। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायल युवकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि अकेला बाइक सवार रॉन्ग साइड से आ रहा था और उसने शराब पी रखी थी।

परिजनों का यह भी आरोप है कि हादसे के बाद वह खुद को पुलिसकर्मी बताकर रौब झाड़ने लगा। जिला अस्पताल में भी पुलिसकर्मियों पर उसी घायल का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों के मुताबिक, रविवार रात दोनों युवक बाइक से सिटी स्टेशन तिराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार रॉन्ग साइड से आया और उनकी बाइक से टकरा गया।

टक्कर में दोनों युवक और दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि अकेले बाइक चला रहे व्यक्ति ने शराब पी रखी थी। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस या मेडिकल रिपोर्ट से होना बाकी है। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे एक दरोगा ने एंबुलेंस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची तो पुलिस जीप से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

कुछ ही देर में घायल दोनों युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का आरोप- पुलिसकर्मी ने मारी टक्कर अस्पताल पहुंचने के बाद घायलों के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि रॉन्ग साइड से बाइक लेकर आया व्यक्ति खुद को पुलिस विभाग में होने की बात कहकर रौब झाड़ रहा था।

परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में मौजूद कुछ पुलिसकर्मी भी उसी के पक्ष में खड़े दिखाई दिए। पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप परिजनों ने कहा कि हादसे में उनके दोनों युवक भी घायल थे, लेकिन उनके आरोप के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने दूसरे बाइक सवार के प्रति ज्यादा नरमी दिखाई। यहां तक कि उपचार में भी पक्षपात का आरोप लगाया गया।

परिजनों का कहना था कि दोनों घायल युवक अस्पताल में मौजूद होने के बावजूद पहले दूसरे बाइक सवार का उपचार कराया गया। इन आरोपों को लेकर जिला अस्पताल में काफी देर तक हंगामा होता रहा। परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। परिजन लगातार हादसे की निष्पक्ष जांच और रॉन्ग साइड से बाइक चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे।

मेडिकल के लिए ले जाने पर फिर भड़के परिजन हंगामे के बीच घायल बाइक सवार को मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप था कि पुलिसकर्मी उसे बिना किसी कार्रवाई के अपने साथ ले जा रहे हैं। इस पर वे फिर भड़क गए और पुलिसकर्मियों से सवाल-जवाब करने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई।

वहीं, पुलिसकर्मियों ने घायल बाइक सवार से किसी भी तरह का संबंध होने के आरोप से इनकार किया। उनका कहना था कि घायल को चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत ले जाया जा रहा था। पुलिस की ओर से घायल के पुलिसकर्मी होने की पुष्टि भी नहीं की गई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

हिंसा के चक्र को तोड़ने के लिए हमें संयम और संवाद को प्राथमिकता देनी चाहिए। सड़क दुर्घटनाओं में शराब और तेज़ गति से बचें, और आपसी विवादों को कानूनी माध्यम से सुलझाएँ। पुलिस पर भरोसा रखने के साथ ही नागरिकों को भी जिम्मेदारी से काम लेना चाहिए। पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए, समाज में सहानुभूति और सहयोग की भावना को बढ़ावा दें।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।