'पुलिस ने रोका तो...', CJP का जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर बड़ा ऐलान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कॉकरोच जनता पार्टी ने मुंबई के बाद अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. सीजेपी ने इसको लेकर शनिवार (3 अक्तूबर) को बड़ा बयान दिया.
उसने कहा कि अगर पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो जहां रोकेगी वहीं प्रदर्शन शुरू कर देंगे.
सीजेपी के साथ-साथ विपक्ष ने भी केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
कॉकरोच जनता पार्टी ने 'एक्स' पर लिखा, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 10 अक्टूबर को पूरे भारत से कॉकरोच दिल्ली के जंतर-मंतर तक मार्च करेंगे.
अगर दिल्ली पुलिस हमें रास्ते में कहीं भी रोकती है, तो जहां भी वे हमें रोकेंगे, वही जगह हमारा जंतर-मंतर बन जाएगी.
लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा की अपनी लड़ाई में हम महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलेंगे.'
If CEC Gyanesh Kumar doesn t resign, Cockroaches from across India will march to Jantar Mantar in Delhi on October 10.
If the Delhi Police stops us anywhere on the way, wherever they stop us will become our Jantar Mantar.
We will follow the path shown by Mahatma Gandhi in our
Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 3, 2026
दिल्ली में फिर से प्रदर्शन की तैयारी
सीजेपी ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था और इस्तीफे के बाद ही प्रदर्शन बंद किया था. अब वह एक बार फिर प्रदर्शन की तैयारी में है.
सीजेपी ने कहा है कि वह 10 अक्तूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी.
<iframe title="Mumbai CJP Protest: Abhijeet Dipke के प्रदर्शन पर बडा अपडेट! | Shivaji Park | Gyanesh Kumar" src="https://www.youtube.com/embed/s1N9uvMlgP8" width="834" height="469" frameborder="
📡 स्रोत: ABP Live