देश

पुणे को मिलेगी 21,800 करोड़ की मेट्रो की सौगात, PM मोदी कल करेंगे उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पुणे को मिलेगी 21,800 करोड़ की मेट्रो की सौगात, PM मोदी कल करेंगे उद्घाटन

02 नवंबर, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 3 नवंबर को लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी पुणे मेट्रो लाइन 3 (पिंक लाइन) का उद्घाटन करेंगे। पिंक लाइन हिंजेवाड़ी आईटी हब और शिवाजीनगर पुणे मेट्रो लाइन-3 के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

पुणे मेट्रो लाइन-3 केवल महिला ट्रेन ऑपरेटरों द्वारा संचालित की जाएगी, बिजली की लगभग 30 प्रतिशत जरूरतों को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री लगभग 13,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पुणे मेट्रो चरण-2 की आधारशिला रखेंगे, जिसमें लाइन 2ए, 2बी, 4 और 4ए शामिल हैं। पुणे मेट्रो चरण-II प्रमुख आवासीय, वाणिज्यिक और आईटी हब में कनेक्टिविटी का विस्तार करेगा।

नए मेट्रो कॉरिडोर मौजूदा पुणे मेट्रो नेटवर्क और इंटरसिटी बस सेवाओं के साथ जुडेंगे, जिससे शहरी कनेक्टिविटी बढ़ेगी। नए मेट्रो कॉरिडोर खराडी, मगरपट्टा, हडपसर, स्वारगेट, माणिक बाग, नांदेड़ सिटी, पुणे छावनी और वारजे सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ेंगे। यह परियोजना न केवल पुणे के ट्रैफिक को कम करेगी बल्कि प्रदूषण घटाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।

स्टोरी सोर्स- PIBफाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।