राज्य

पुणे में NDA की पासिंग आउट परेड, रक्षा मंत्री ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पुणे में NDA की पासिंग आउट परेड, रक्षा मंत्री ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

29 नवंबर, नई दिल्ली: पुणे की नेशनल डिफेंस एकेडमी में आज 151वें कोर्स की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले कैडेट्स को बधाई दी और उन्हें राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज का दिन कैडेट्स के जीवन की नई यात्रा की शुरुआत है।

उन्हें मिली वर्दी के पीछे अनगिनत क्रांतिकारियों और सैनिकों का बलिदान छिपा है, लिहाजा उन्हें उस विरासत को हमेशा याद रखना होगा। राजनाथ सिंह ने युवा कैडेट्स को भविष्य के सैन्य नेतृत्वकर्ता बताते हुए रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक सैन्य अधिकारी की असली पहचान मुश्किल हालात में अपनी टीम के साथ खड़े होने और उसका नेतृत्व करने में है।

रक्षा मंत्री ने थलसेना, नौसेना और वायुसेना में जाने वाले कैडेट्स से देश की सुरक्षा और स्वाभिमान को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। समारोह में मित्र देशों के कैडेट्स को भी संबोधित करते हुए उन्होंने भारत के साथ उनके मजबूत रक्षा संबंधों और आपसी मित्रता को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।