राजनीति

पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 4 नवंबर को पंजाब में रैली करने जा रहे हैं. पंजाब 2027 में चुनाव का प्रचार कांग्रेस शुरू कर रही है. राहुल गांधी ने ये इंसाफ रैली के लिए संगरूर को चुना है.

संगरूर को चुनने के पीछे पंजाब के चुनावी समीकरण के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार से जुड़े राजनीतिक विवाद भी एक बड़ी वजह हैं.

कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार की शुरुआत मालवा से कर रही है.

यह राज्य का सबसे बड़ा और राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है.जिसमें पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 69 सीटें आती हैं.

संगरूर रैली का क्या है मकसद

राहुल गांधी के लिए संगरूर रैली का मकसद मालवा को कांग्रेस के मिशन 2027 के केंद्र में लाना और इस क्षेत्र के सभी चुनावी हलकों में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है.

संगरूर ही क्यों? चुनावी अहमियत के अलावा संगरूर हाल ही में नशे की समस्या और पुलिस की ज्यादतियों के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों का केंद्र बन गया है.

कई विवादों ने इस मुद्दे को राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है. दिरबा के तूर बंजारा गांव के रहने वाले गुलजार सिंह की मौत एक बड़ा मुद्दा बन गई.

इससे पहले उन्होंने सार्वजनिक रूप से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से सवाल किया था कि उनके गांव में नशा कैसे मिल रहा है और उनका बेटा नशे का आदी कैसे हो गया.

इसके बाद विपक्षी दलों ने उनकी मौत के हालात और नशे के कारोबार के खिलाफ बोलने वाले लोगों के साथ किए जा रहे बर्ताव पर सवाल उठाए. इस विवाद के चलते विपक्ष एकजुट हो गया है.

कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, बीजेपी और अन्य संगठनों ने मिलकर विरोध-प्रदर्शन किया है. उनका आरोप है कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा है.

मालवा है अहम राज्य की लगभग 59 प्रतिशत विधानसभा सीटें इसी इलाके में हैं.इसलिए सरकार बनाने की चाह रखने वाली हर पार्टी के लिए यहां का चुनावी प्रदर्शन बहुत अहम हो जाता है.पंजाब के तीन प्रमुख राजनीतिक क्षेत्रों में विधानसभा सीटों का बंटवारा इस तरह है.

मालवा में 6

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।