अपराध

पंजाब में पराली जलाने की 4,459 घटनाएं, 884 FIR दर्ज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पंजाब में पराली जलाने की 4,459 घटनाएं, 884 FIR दर्ज

नवंबर 09, नई दिल्ली: पंजाब में 8 नवंबर तक पराली जलाने की 4,459 घटनाएं दर्ज की गई हैं। CAQM की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 3 हजार स्थानों का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिनमें से 1,310 स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। पराली जलाने के मामलों में 1,228 मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया और 62.55 लाख रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया, जिसमें से 32.60 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है।

इसके अलावा, 884 FIR दर्ज की गईं और 1,017 खेतों के भूमि रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई। वहीं, 18 नोडल अधिकारियों के खिलाफ CAQM अधिनियम की धारा 14 के तहत अभियोजन की कार्यवाही शुरू की गई है। जिलावार आंकड़ों में तरनतारन में सबसे अधिक 654 घटनाएं दर्ज हुईं, जबकि फिरोजपुर में 592, संगरूर में 488, बठिंडा में 406 और पटियाला में 288 घटनाएं सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान तरनतारन में 306 और फिरोजपुर में 247 स्थानों पर पराली जलाए जाने की पुष्टि हुई।

(फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।