अपराध

पंजाब में पराली जलाने की 4,657 घटनाएं दर्ज, 1,442 FIR

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पंजाब में पराली जलाने की 4,657 घटनाएं दर्ज, 1,442 FIR

नवंबर 10, नई दिल्ली: पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासनिक सख्ती और निगरानी के बावजूद खेतों में आग लगाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 9 नवंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पराली जलाने की 4 हजार 657 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन मामलों में 1 हजार 442 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि पर्यावरणीय मुआवजे के तौर पर 7 करोड़ 28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, अब तक केवल 3 करोड़ 36 लाख रुपये की वसूली हो सकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में धान की कुल 32 लाख 87 हजार हेक्टेयर भूमि में से 93.70 फीसदी हिस्से में कटाई पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाएं प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई हैं। आग लगने की सूचना मिलने के बाद 3 हजार 845 खेतों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 1 हजार 675 स्थानों पर पराली जलाने के भौतिक साक्ष्य मिले हैं।

जिलावार आंकड़ों के अनुसार, तरनतारन में पराली जलाने की सबसे ज्यादा 659 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसके बाद फिरोजपुर में 621, संगरूर में 508 और बठिंडा में 412 मामले सामने आए हैं। वहीं, एफआईआर दर्ज करने के मामले में फिरोजपुर 365 मामलों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि तरनतारन में 307 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

पटियाला में पराली जलाने की 299 घटनाएं दर्ज की गई हैं। यहां 86 एफआईआर दर्ज करने के साथ 43 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 15 लाख रुपये की वसूली हुई है। इसके अलावा, 35 मामलों में जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है और 185 चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं।

दरअसल, पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से खेतों का निरीक्षण करने, जुर्माना लगाने, एफआईआर दर्ज करने और राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री जैसी कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में घटनाएं सामने आना बताता है कि पंजाब में फसल अवशेष प्रबंधन की चुनौती अब भी बरकरार है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पाराली जलाना, जिसे किसान फसल के अवशेष जलाकर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए करते हैं, आज भी पंजाब में एक प्रमुख पर्यावरणीय समस्या बनकर बना हुआ है। इस वर्ष 4,657 ऐसी घटनाएँ दर्ज हुईं और 1,442 FIRs दर्ज की गईं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासनिक सख्ती के बावजूद यह प्रथा जारी है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि पराली जलाने से धुंआ, धूल और हानिकारक गैसें निकलती हैं, जो वायु गुणवत्ता को बिगाड़ती हैं और किसानों व ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालती हैं। आम जनता को श्वसन रोग, आंखों में जलन और द

🎙️ जनता का संदेश का मत

पारिस्थितिक तंत्र की रक्षा के लिये पराली जलाने के विकल्पों में फसल अवशेष को कम्पोस्टिंग, जैविक उर्वरक बनाना, या कृषि वानिकी के माध्यम से मिट्टी को समृद्ध करना शामिल है। जब भी किसी को यह कदम उठाना पड़े, तो उसे कानूनी मार्ग से अनुमति प्राप्त करनी चाहिए और स्थानीय प्राधिकरण को सूचित करना चाहिए। समाज को यह याद दिलाना ज़रूरी है कि हर छोटी-छोटी कोशिश से जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में बड़ा योगदान होता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।