पंजाब-तीर्थ यात्रा स्कीम की 2 बसें आपस में टकराईं:2 महिलाओं समेत 5 श्रद्धालुओं की मौत, 80 सवार थे; गोल्डन टेंपल से माथा टेककर लौटते वक्त हादसा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पंजाब के तरनतारन में शनिवार को नेशनल हाईवे-54 पर तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दोनों बसें तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत यात्रियों को लेकर जा रही थीं। इनमें करीब 80 लोग सवार थे।
एक बस के श्रद्धालु अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेककर लौट रहे थे। जबकी दूसरी बस हरिके से अमृतसर जा रही थी। इसी दौरान नौशहरा पन्नूआं के पास मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश में एक बस का संतुलन बिगड़ गया। बस डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ पहुंच गई और सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मोटरसाइकिल को बचाने में हुआ हादसा शुरुआती जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे एक बस के सामने अचानक मोटरसाइकिल सवार आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ चली गई, जहां सामने से आ रही दूसरी बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
लोग बोले- ऐसा लगा जैसे कोई धमाका हुआ बता दें कि एक बस फिरोजपुर से श्रद्धालुओं को लेकर अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के दर्शन करवाने गईं थीं। लौटते वक्त नौशहरा पन्नूआं के पास हादसा हो गया। इसमें 37 लोग सवार थे। वहीं, दूसरी बस हरिके से अमृतसर जा रही थी, इसमें करीब 50 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों की टक्कर होते ही धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।
टक्कर के बाद बसों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त आमने-सामने की टक्कर में दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बसों में बैठे यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए।
अस्पताल में इमरजेंसी घोषित, डॉक्टरों को बुलाया हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीमें मौके पर पहुंचीं। सिविल सर्जन डॉ.
संदीप धवन ने तरनतारन सिविल अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी। सभी एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया और इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों को बुलाया गया। डॉ.
मुमताज ने बताया कि उनके पास अब तक 5 शव लाए गए हैं। वहीं, हादसे में घायल 12 पुरुषों और 9 महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ग
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर पंजाब में तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों के टकराने के बारे में है, जिसमें 5 लोगों की मौत और कई घायल हुए। यह घटना तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत आयोजित की गई थी, जहाँ यात्रियों को गोल्डन टेंपल से लौटते समय दुर्घटना हुई। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सार्वजनिक परिवहन सुरक्षा और धार्मिक यात्राओं के प्रबंधन में संभावित खामियों को उजागर करता है। आम जनता पर इसका असर मनोवैज्ञानिक तनाव, यात्रा योजनाओं में अनिश्चितता और सरकार से बेहतर सुरक्षा उपायों की माँग के रूप में हो सकता है।
🎙️ जनता का संदेश का मत
सफल यात्रा की चाह में सुरक्षा को नज़रअंदाज़ करना हमें अनमोल यादें खोने का कारण बनता है। यह घटना हमें याद दिलाती है कि हर यात्रा में नियमों का पालन, चालक का सतर्क रहना और यात्रियों का आपसी सहयोग अनिवार्य है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए हम सभी को जिम्मेदारी से चलना, समय पर रखरखाव और आपातकालीन योजनाओं पर काम करना चाहिए। पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, हम समाज को एकजुट होकर सुरक्षित मार्गों की ओर प्रेरित करते हैं।