पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस और ट्रांसफर में आ रही रुकावट पर राहत की तैयारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड में वर्ष 2019 से पुराने व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस और ट्रांसफर में आ रही परेशानी पर परिवहन प्रशासन ने संज्ञान लिया है।
09 नवम्बर 2026, देहरादून: उत्तराखंड में वर्ष 2019 से पुराने व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस और ट्रांसफर में आ रही परेशानी पर परिवहन प्रशासन ने संज्ञान लिया है। मामले पर जानकारी देते हुए आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से ऑनलाइन वाहन पोर्टल पर 2019 से पुराने वाहनों के लिए भी अनिवार्य जीपीएस का चेक लागू कर दिया गया है, जिस वजह से सिस्टम में फिटनेस फीस नहीं कट पा रही है।
आरटीओ ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने 2019 से पुराने वाहनों में जीपीएस लगाने पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। जब तक शासन स्तर से इस पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक यह व्यवस्था राज्य में लागू नहीं होगी। वाहन स्वामियों को हो रही असुविधा को देखते हुए विभाग ने मुख्यालय को पत्राचार किया है, जिसमें मांग की गई है कि इन वाहनों को फिलहाल जीपीएस नियम से छूट दी जाए, ताकि फिटनेस और ट्रांसफर का काम सुचारू रूप से चल सके।
बाइट- संदीप सैनी, आरटीओ प्रशासन