व्यापार

आज से पूरे तीन दिन बैंक बंद, जानें कहां पड़ रही इतनी लंबी छुट्टी? अभी करें चेक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज से पूरे तीन दिन बैंक बंद, जानें कहां पड़ रही इतनी लंबी छुट्टी? अभी करें चेक

अगर आज आप बैंक जाने की सोच रहे हैं तो पहले यह चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुला है भी कि या नहीं.

ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 नवंबर को कर्नाटक में 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी' का ऐलान किया है.

इसके चलते आज बेंगलुरु, मैसूर, मंगलुरु और हुबली सहित पूरे राज्य में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी.

यानी कर्नाटक के अलावा बाकी सभी राज्यों में आज बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

क्यों कर्नाटक में आज है बैंक हॉलिडे?

आज शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को कर्नाटक में 'कनकदास जयंती' (Kanakadasa Jayanthi) के अवसर पर बैंकों में छुट्टियां हैं.

यह दिन कर्नाटक के प्रसिद्ध संत, कवि, दार्शनिक और समाज सुधारक श्री कनकदास की जन्मतिथि के रूप में मनाया जाता है.

16वीं सदी के संत कनकदास ने कन्नड़ भाषा में भक्ति गीतों की न केवल रचना की, बल्कि इनके जरिए समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव तथा असमानता के खिलाफ आवाज भी उठाई.

उन्हीं के सम्मान में कर्नाटक सरकार ने इस दिन को राज्य भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिसे RBI ने भी मंजूरी दी है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसे नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत बैंक छुट्टी के रूप में शामिल किया है, जिसके चलते राज्य की सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाएं बंद हैं.

कल भी नहीं खुलेंगे बैंक

आज कनकदास जयंती के मौके पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार है. इसके चलते देशभर के सभी बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा.

फिर 29 नवंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

यानी कि कर्नाटक में आज से लेकर पूरे तीन दिन तक बैंकों की लंबी छुट्टियां हैं.

बैंक बंद रहने पर भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

छुट्टियों के दौरान सारे ब्रांच बंद रहते हैं, लेकिन ग्राहक बिना किसी रोक-टोक के कई सारी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

जैसे UPI से पैसे ट्रांसफर कर

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।