देश

पूर्व CJI चंद्रचूड़ बोले- AI से बोरिंग काम करवाइए:लेकिन फैसला लिखने और उस पर दस्तखत का काम जज ही करें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पूर्व CJI चंद्रचूड़ बोले- AI से बोरिंग काम करवाइए:लेकिन फैसला लिखने और उस पर दस्तखत का काम जज ही करें

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि AI अदालतों के ऊबाऊ और रोजमर्रा का काम कर सकता है, लेकिन फैसला और उसे लिखने की वजह जज की ही जिम्मेदारी रहनी चाहिए। नई दिल्ली में शनिवार को हुए ‘AI फॉर ऑल: AI गवर्नेंस एंड ट्रस्ट, द केस फॉर ज्यूडिशियल एक्सेस एंड एनपावर्ड इंडिया’ कार्यक्रम में पूर्व CJI ने ये बातें कहीं।

चंद्रचूड़ ने कहा, “इन AI टूल्स में एक बात समान है। ये ट्रांसक्रिप्शन, अनुवाद, मामलों की सूची और दस्तावेजों की कमियां खोजने का काम करते हैं। यह उबाऊ काम है। अदालतों का ज्यादातर समय इसी में चला जाता है।" उन्होंने कहा, “भारतीय न्याय व्यवस्था की त्रासदी यह है कि जज अपना समय उस काम में लगा रहे हैं, जो उनके समय का सबसे कम हिस्सा होना चाहिए।

उनका ध्यान असल में तुरंत फैसले लेने पर होना चाहिए।” पूर्व CJI ने फर्जी उदाहरण वाले 2 केस बताए AI से बने फर्जी कानूनी हवालों का जिक्र करते हुए चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के 2 मामले बताए। चंद्रचूड़ ने कहा- जो लॉ रिपोर्ट अस्तित्व में ही नहीं है, उसे 30 सेकेंड में पकड़ा जा सकता है। लेकिन असली फैसले में गढ़ा हुआ पैराग्राफ हर आम जांच में पास हो जाएगा।

मशीन से बना हर उद्धरण (Citation) और हर अनुवाद इंसान को चेक करना होगा और हर इस्तेमाल का रिकॉर्ड रखना होगा। अदालतों में AI के लिए प्रस्तावित नियम पूर्व CJI ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की AI कमेटी ने 3 जून को अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए ड्राफ्ट नियम जारी किए थे। ये प्रस्तावित नियम सुप्रीम कोर्ट से लेकर ट्रायल कोर्ट और ट्रिब्यूनल तक लागू करने के लिए बनाए गए हैं।

इन नियमों का आधार मानव की प्राथमिकता, पारदर्शिता, जवाबदेही, डेटा सुरक्षा और न्यायिक स्वतंत्रता है। चंद्रचूड़ ने कहा कि ड्राफ्ट नियम केस मैनेजमेंट, ट्रांसक्रिप्शन, अनुवाद और रिसर्च में AI के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं। हालांकि, किसी व्यक्ति के जमानत जोखिम का आकलन करने या गवाह की विश्वसनीयता तय करने में AI के इस्तेमाल पर रोक होगी।

उन्होंने कहा कि जहां किसी के अधिकार या आजादी का सवाल हो, वहां अपारदर्शी सिस्टम की अनुमति नहीं होनी चाहिए। प्रस्तावित नियमों में अदालतों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हर AI टूल का रजिस्टर रखने की बात कही गई है। किसी गड़बड़ी की स्थिति में घटनाओं का डेटाबेस भी बनाया जाएगा। जो पक्ष अपनी दलीलों में AI का इस्तेमाल करे

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।