विदेश

पूर्व एयरमार्शल बोले- 4 राफेल गायब होने की रिपोर्ट गलत:ब्रिटिश मैगजीन ने 36 की जगह 32 बताए; पाकिस्तान ने गिराने का दावा किया था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पूर्व एयरमार्शल बोले- 4 राफेल गायब होने की रिपोर्ट गलत:ब्रिटिश मैगजीन ने 36 की जगह 32 बताए; पाकिस्तान ने गिराने का दावा किया था

भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों की संख्या को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ब्रिटिश एविएशन मैगजीन फ्लाइटग्लोबल की ताजा रिपोर्ट में भारत के 36 राफेल विमानों में से सिर्फ 32 को ऑपरेशनल बताया गया है। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि बाकी चार विमान कहां हैं या उन्हें सक्रिय सूची से क्यों हटाया गया। पूर्व वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल एन.

तिवारी ने इस रिपोर्ट के आंकड़ों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने मैगजीन से अपने सूत्रों की विश्वसनीयता की दोबारा जांच करने को कहा है। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के चार राफेल विमान मार गिराने का दावा किया था। पूर्व एयर मार्शल तिवारी ने कहा कि जिन राफेल विमानों को मार गिराने का दावा किया गया था, वे अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में उड़ान भरते दिखे।

मैगजीन ने पिछले साल 35 राफेल विमानों को एक्टिव बताया था फ्लाइटग्लोबल की 2027 वर्ल्ड एयर फोर्सेज डायरेक्टरी रिपोर्ट में 160 देशों के सैन्य विमान बेड़ों के आंकड़े शामिल हैं। मैगजीन में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की सूची में राफेल DH/EH की संख्या 32 बताई गई है। DH दो सीटों वाला और EH एक सीट वाला राफेल विमान है।

भारत ने फ्रांस से कुल 36 राफेल खरीदे थे। इनमें 28 एक सीट वाले और 8 दो सीट वाले विमान शामिल हैं। पिछले साल की रिपोर्ट में मैगजीन ने 35 राफेल विमानों को सक्रिय बताया था। इस बार संख्या घटाकर 32 कर दी गई है। रिपोर्ट में इस बदलाव का कोई कारण या समर्थन में सबूत नहीं दिया गया है। यह रिपोर्ट ब्रिटेन की एविएशन डेटा और एनालिटिक्स कंपनी सीरियम के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।

मैगजीन फ्लाइटग्लोबल की रिपोर्ट पूर्व एयरमार्शल बोले- पहले दिए गए टेल नंबर वाले विमान उड़ान भर रहे एयर मार्शल एन.

तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि फ्लाइटग्लोबल को अपने सूत्रों का दोबारा मूल्यांकन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्हीं सूत्रों ने पहले उन राफेल विमानों के टेल नंबर दिए थे, जिन्हें पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मार गिराने का दावा किया था। तिवारी के मुताबिक, उन टेल नंबर वाले विमान बाद में अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में उड़ान भरते दिखाई दिए। उन्होंने भारतीय वायुसेना की पहली महिला राफेल पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह का भी जिक्र किया। तिवारी ने कहा कि इन्हीं सूत्रों न

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।