देश

पूर्व जिला जज गिरिबाला की जमानत पर आज अंतिम बहस:ट्विशा शर्मा मौत मामला: लंच से पहले होगी सुनवाई, सीबीआई ने सास-पति पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पूर्व जिला जज गिरिबाला की जमानत पर आज अंतिम बहस:ट्विशा शर्मा मौत मामला: लंच से पहले होगी सुनवाई, सीबीआई ने सास-पति पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर सोमवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अंतिम बहस होगी। सुनवाई लंच से पहले निर्धारित है। बहस के बाद जमानत याचिका पर कोर्ट का रुख स्पष्ट हो सकेगा। सीबीआई की ओर से कोर्ट में दिए गए जवाब के अनुसार 12 मई 2026 की रात ट्विशा शर्मा अपने ससुराल में फांसी पर लटकी मिली थी।

उसे इलाज के लिए भोपाल एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ मई 2026 में भोपाल के कटारा हिल्स थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह दहेज के लिए ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 25 मई 2026 को स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई ने 25 मई 2026 को एफआईआर दर्ज कर जांच अपने हाथ में ले ली थी।

अब पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होने वाली अंतिम बहस पर सबकी नजरें हैं। -------------------------------- ये खबरें भी पढ़ें… ट्विशा शर्मा केस:17 अगस्त तक चार्जशीट पेश करने का आदेश मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में दोनों आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई।

सुनवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट शोभना भलावे की अदालत में हुई। ट्विशा पक्ष के अधिवक्ता शुभांग दीक्षित ने बताया कि दोनों आरोपियों की पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने वाली थी। पूरी खबर पढ़ें ट्विशा केस: गिरिबाला-समर्थ का फिर वॉयस सैंपल देने से इनकार भोपाल में एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मंगलवार को जिला अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई।

इसमें CBI ने बताया कि आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह ने अब तक वॉयस सैंपल नहीं दिए हैं। वहीं, ट्विशा के वकील ने कहा कि भोपाल AIIMS ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देने से मना कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।