पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के प्रयासों की सराहना की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पूर्व राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि राज्य में चल रही विकास योजनाओं से सभी वर्गों को रोजगार, शिक्षा और आर्थिक प्रगति के अवसर मिलेंगे। अपने बचपन की यादें साझा करते हुए श्री कोविंद ने बताया कि कानपुर देहात के परौंख गांव में उनका घर बहुत साधारण था। बारिश के दौरान घर की छत से पानी टपकता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों से गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। इससे उन्हें सम्मान और सुरक्षा भी मिली है।
पूर्व राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से राजनीति, शासन, प्रशासन और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी केवल मतदान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। सुशासन के लिए ईमानदार, सक्षम और संवेदनशील लोगों को राजनीति में आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा करने की अपील की और जीवन में कभी भी हार नहीं मानने का भी संदेश दिया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के विकास और सुशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि चल रही योजनाओं से सभी वर्गों को रोजगार, शिक्षा और आर्थिक प्रगति के अवसर मिलेंगे। यह विषय इस बात पर प्रकाश डालता है कि राष्ट्रीय नेतृत्व का स्थानीय विकास पर प्रभाव क्या है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि केंद्र और राज्य सरकारें गरीब परिवारों के लिए पक्की आवास योजनाओं के माध्यम से जीवन स्तर सुधारने के लिये काम कर रही हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि रोजगार के अवसर बढ़ें