पूर्व-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS के कार्डियो न्यूरो सेंटर में भर्ती:मॉर्निंग वॉक करते समय बेहोश हो गए थे; पिछले साल स्टेंट लगा था
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें नई दिल्ली में AIIMS में भर्ती कराया गया। सुरक्षाकर्मी उन्हें PCR वाहन से घर ले गए। धनखड़ कुछ मिनट तक बेहोश रहे। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्बुलेंस से AIIMS ले जाया गया। 75 साल धनखड़ को कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया है।
वे कार्डियोलॉजी विभाग में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। धनखड़ की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। AIIMS प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। धनखड़ के घर पहुंचने के बाद ILBS की मेडिकल टीम और AIIMS के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनका चेकअप किया। इसके बाद अस्पताल भेजा गया।
जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 से जुलाई 2025 में इस्तीफा देने तक भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में काम किया। मार्च 2025 में स्टेंट पड़ चुका 9 मार्च से 12 मार्च 2025 में धनखड़ दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे। तब अचानक चक्कर और घबराहट के कारण उन्हें भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में ही आधी रात को भी उन्हें चक्कर आए।
सीने में जकड़न महसूस होने के कारण घबराहट भी हो रही थी। डॉक्टरों ने तत्काल स्टेंट डाला। हालांकि इससे पहले भी उन्हें एंजियोग्राफी की सलाह दी जा रही थी। लगातार खराब सेहत से जूझ रहे जगदीप धनखड़ मार्च 2025: सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।
जून 2025: नैनीताल में कुमाऊं यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह में धनखड़ बेहोश हो गए थे। वे संसद में पूर्व सहयोगी रहे महेंद्र सिंह पाल को गले लगाते समय बेहोश हुए थे। जुलाई 2026- जयपुर में एंजियोप्लास्टी हुई थी: धनखड़ जुलाई में रूटीन चेकअप के लिए जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे थे।
यहां हार्ट संबंधी जांच के बाद धनखड़ की एंजियोप्लास्टी की गई। उन्हें दो स्टेंट लगाए गए। एंजियोग्राफी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.
समीन के. शर्मा की देखरेख में की गई। पढ़ें पूरी खबर…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश हो जाना और उन्हें AIIMS के कार्डियो‑न्यूरो सेंटर में भर्ती कराना एक महत्वपूर्ण घटना है। यह विषय राजनीतिक और स्वास्थ्य दोनों ही क्षेत्रों में चर्चा का कारण बन रहा है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें एक राष्ट्रीय नेता की अचानक स्वास्थ्य समस्या उजागर हुई है, जो देश के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग वृद्धावस्था में स्वास्थ्य जांच और आपातकालीन सेवाओं की मह