अपराध

पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव का नाती शराब पीकर थार चलाते पकड़ाः शिवपुरी में कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026 👁️ 10 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव का नाती शराब पीकर थार चलाते पकड़ाः शिवपुरी में कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

शिवपुरी के माधव चौक इलाके में रविवार रात एक युवक को शराब के नशे में थार रॉक्स चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में युवक ने खुद को गुना के पूर्व भाजपा विधायक गोपी लाल जाटव का नाती बताया। सोमवार को न्यायालय में चालानी कार्रवाई के बाद उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

कोतवाली पुलिस ने रविवार रात माधव चौक क्षेत्र में थार रॉक्स क्रमांक MP 13 ZV 9521 को रोका। वाहन चालक की पहचान विवेक जाटव (24) पुत्र उमाशंकर जाटव, निवासी महावीरपुरा, गुना के रूप में हुई। जांच के दौरान विवेक शराब के नशे में पाया गया।

पुलिस पूछताछ में विवेक ने गोपी लाल जाटव को अपना दादा बताया। गोपी लाल जाटव गुना से पूर्व विधायक रह चुके हैं। वाहन पर 'पूर्व विधायक' लिखे होने के कारण यह मामला रात में पकड़े जाने के बाद से ही चर्चा का विषय बन गया था।

सोमवार को वाहन मालिक आनंद जाटव पुत्र उमाशंकर जाटव ने न्यायालय में पहुंचकर चालानी प्रक्रिया पूरी की। न्यायालय में 10 हजार रुपये का जुर्माना जमा करने के बाद कोतवाली पुलिस ने थार रॉक्स वाहन को सुपुर्द कर दिया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शिवपुरी में एक युवक को शराब के नशे में थार रॉक्स चलाते पकड़ा गया और उसे पूर्व भाजपा विधायक गोपी लाल जाटव का नाती बताया गया। अदालत ने इस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह घटना दिखाती है कि नशे में गाड़ी चलाने के खिलाफ क़ानून कड़ाई से लागू हो रहा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सार्वजनिक सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि लोग नशे में गाड़ी चलाने के खतरों और कानूनी दंड को समझेंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

शराब के नशे में चलाना न केवल खुद को, बल्कि समाज को भी खतरे में डालता है। यदि किसी को शराब से जुड़ी समस्याएँ हैं, तो परिवार, मित्र या समाजिक कार्यशालाओं से सहायता लें, न कि सड़क पर जोखिम भरा व्यवहार। कानून की सहायता से ही सही मार्गदर्शन मिलता है। इस घटना से यह सिखें कि जिम्मेदारी और संयम से ही समाज की सुरक्षा और समृद्धि संभव है।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं