अपराध

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के रेल कर्मचारियों ने लगाया बाढ़ पीड़ितों के लिए दो दिवसीय राहत शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के रेल कर्मचारियों ने लगाया बाढ़ पीड़ितों के लिए दो दिवसीय राहत शिविर

एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री राकेश चंद्र वर्मा के अनुरोध पर इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडे एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष दुबे मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल जी के सहयोग से मंडल मंत्री एनईआरएमसी ने एक टीम के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय लखनऊ में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच डोनेशन मांगा ।

साथ ही मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सुपरवाइजर अधिकारी कर्मचारियों ने थोड़ा-थोड़ा सहयोग करके लगभग डेढ़ लाख रुपए की धनराशि इकट्ठा की। मंडल मंत्री राकेश चंद्र वर्मा ने अपने साथियों के साथ फैजुल्लागंज बाढ़ पीड़ित क्षेत्र दाऊद नगर में दो दिवसीय राहत सिविर लगाया जिसने दोनों दिन दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 9:00 तक लगातार भंडारे के रूप में भोजन वितरण होता रहा।

दूसरे दिन यूनियन पदाधिकारियो ने 200 पीड़ित परिवारों तक नाव के माध्यम से हर उसे क्षेत्र में जो नदी की कछार पर बसा हुआ है तक पहुंचकर राशन सामग्री वितरण किया। रेल कर्मचारियों के सहयोग से 3.5 कुंतल आटा 2.5 कुंतल चावल 1.5 कुंतल आलू 60 किलो अरहर दाल 80 किलो भुना चना 200 पीस ओडोमास 25 बैग 1लीटर पानी बोतल, 200 बोतल तेल, बच्चों के लिए 450 पैकेट नमकीन व 450 पैकेट बिस्किट, 20 बैग कोल्डड्रिंक बोतल 6 बोरा भूजा के अलग अलग बोरियों में पैक कर पीड़ित परिवारों तक पहुंचाया गया।भंडारे में 3 कुंतल आटा 2.5 कुंतल आलू 60 किलो कद्दू 250 पीस गोभी 6.5 टीन तेल की व्यवस्था रही।

भंडारे के दौरान क्षेत्रीय पीड़ित परिवारों ने भरपेट भोजन किया एवं अपने पारिवारिक जनों के लिए भोजन ले गए। स्थानीय विधायक नीरज बोरा अपर्णा यादव तथा राज्य प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों ने इस कार्य की सराहना की । सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई एवं राहत कार्य में लगे तमाम अलग अलग विभागों के केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों ने भोजन ग्रहण किया एवं एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस कि इस उत्कृष्ट पहल को सराहना की।

इस राहत कार्य के दौरान सहायक मंडल मंत्री विनय यादव मंडल कोषाध्यक्ष इवेंद्र नागवंशी अंकित जायसवाल रामचंद्र रामखेलावन दीपक गुप्ता मुकेश सोनवानी अमन यादव इंद्र कमल काशी प्रसाद राजेश तिवारी जयप्रकाश कुशवाहा प्रदीप सैनी राजीव पटेल सत्येंद्र पांडे रितिक गुप्ता अजय श्रीवास्तव अजय प्रताप सिंह अवधेश सरोज दिग्विजय महेंद्र प्रताप सिंह आदि यूनियन पदाधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

🎙️ जनता का संदेश का मत

बाढ़ के बाद रेल कर्मचारियों ने राहत शिविर के माध्यम से एकजुट होकर पीड़ितों को सहायता पहुँचाई। यह उदाहरण दिखाता है कि जब समाज में आपदा आती है, तो व्यक्तिगत प्रयास और सामूहिक सहयोग से संकट को मात दी जा सकती है। हमें भी ऐसी भावना अपनानी चाहिए—सहानुभूति और सहयोग से ही हम कठिन परिस्थितियों में आशा और पुनर्निर्माण का मार्ग बना सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।