विदेश

पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी

बेंगलुरु में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

मागडी रोड पुलिस ने 25 वर्षीय रुखसाना की हत्या के आरोप में उसके 22 वर्षीय पति मोहम्मद इरफाज को गिरफ्तार किया है. दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे.

पुलिस के मुताबिक, दोनों की मुलाकात बिहार में गुब्बारे बेचने के दौरान हुई थी. प्यार हुआ और करीब एक साल पहले दोनों ने शादी कर ली. छह महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में बेंगलुरु आए थे.

इरफाज गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था, जबकि रुखसाना भी नौकरी करती थी.

पत्थर मारकर की हत्या

आरोप है कि इरफाज को पत्नी के चरित्र पर शक था.

फोन पर किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. 10 अक्टूबर को विवाद इतना बढ़ गया कि इरफाज ने कथित तौर पर पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.

नाले में फेंकी लाश

हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर एक अज्ञात व्यक्ति की मोटरसाइकिल का हैंडल लॉक तोड़ा.

पत्नी की लाश को बोरे में भरकर बाइक के हैंडल के बीच रखा और बाइक को धकेलते हुए गोपालपुरा के नाले तक ले गया, जहां शव फेंक दिया. 13 अक्टूबर को नाले से प्लास्टिक में लिपटा महिला का शव बरामद हुआ.

पहचान नहीं होने पर पुलिस ने 10 से ज्यादा टीमें बनाकर घर-घर पूछताछ की.

पुलिस से बोला कि पत्नी बिहार लौटी

जांच के दौरान स्थानीय लोगों से रुखसाना के लापता होने की जानकारी मिली. पूछताछ में इरफाज ने दावा किया कि उसकी पत्नी बिहार लौट गई है.

हालांकि, उसके बयानों पर शक होने के बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की बात कबूल कर ली.

यह भी पढ़ें- '105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।