मनोरंजन

R. N. Kao कौन थे? भारत के पहले स्पाई पर फिल्म ला रहे करन जौहर, 'धुरंधर' को चटाएंगे धूल?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
R. N. Kao कौन थे? भारत के पहले स्पाई पर फिल्म ला रहे करन जौहर, 'धुरंधर' को चटाएंगे धूल?

इन दिनों बॉलीवुड में स्पाई और एक्शन थ्रिलर फिल्मों का जबरदस्त चलन है. ऐसी फिल्में ऑडियंस भी पसंद कर रही हैं.

चाहें रणवीर सिंह की 'धुरंधर' हो या फिर सलमान खान की 'टाइगर', या शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की.

बॉलीवुड के इस 'स्पाई यूनिवर्स' में अब तक काल्पनिक कैरेक्टर्स ही दिखे हैं और ऐसी फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है.

लेकिन अब दिग्गज फिल्ममेकर करन जौहर ने बड़ी स्पाई फिल्म का ऐलान कर दिया है.

वो सीधे उस शख्स की कहानी लेकर आ रहे हैं जिसने असल जिंदगी में भारत के खुफिया तंत्र की नींव रखी थी.

करन जौहर ने आज सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया है कि वो भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R AW) के पहले प्रमुख और संस्थापक रामेश्वर नाथ काव (आर. एन.

काव) के जीवन पर फिल्म बनाएंगे.

ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या पर्दे पर उतरने वाली देश के असली 'मास्टर स्पाई' की कहानी बॉलीवुड के 'धुरंधरोंट को पटखनी देकर बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी?

ये तो रिलीज के वक्त पता चल पाएगा लेकिन फिलहाल आपको बताते हैं कि जिस फिल्म का ऐलान करन जौहर ने किया है वो किस बारे में है और कब रिलीज होने वाली है.

करन जौहर ने क्या कहा

करन जौहर ने आज इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आज R AW के 58 साल पूरे हो रहे हैं. हमें आर. एन. काव की कहानी पर अपनी फिल्म का ऐलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है.

यह कहानी उस शख्स की है, जिसने साए में रहकर काम किया. उन्होंने उस संस्था की नींव रखी, जिसे आज हम R AW के नाम से जानते हैं. फिल्म में उनके पहले मिशन को भी दिखाया जाएगा.'

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।