देश

रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्‍फोरस युक्‍त और पोटाशियम युक्‍त उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को स्‍वीकृति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्‍फोरस युक्‍त और पोटाशियम युक्‍त उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को स्‍वीकृति

रायपुर, 11 नवंबर 2026

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्‍फोरस युक्‍त और पोटाशियम युक्‍त उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को स्‍वीकृति दे दी है। रबी सीजन 2026-27 के लिए अनुमानित बजटीय आवश्यकता लगभग 62 हजार 370 करोड़ रुपये होगी। यह राशि रबी 2025-26 सीजन की बजटीय आवश्यकता से लगभग 24 हजार 417 करोड़ रुपये अधिक है। आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस सब्सिडी से किसानों को ये उर्वरक किफायती दामों पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

उर्वरकों और यूरिया, डीएपी तथा सल्फर जैसे पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हाल के रुझानों को देखते हुए, सरकार ने रबी 2026-27 के लिए फॉस्‍फोरस युक्‍त और पोटाशियम युक्‍त उर्वरकों पर 'पोषक तत्व आधारित सब्सिडी' दरों को स्‍वीकृति देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था पहली अक्टूबर 2026 से लेकर अगले साल 31 मार्च तक लागू रहेगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फोरस और पोटैशियम युक्त उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी है। यह कदम किसानों को इन उर्वरकों पर लागत कम करने में मदद करेगा। सब्सिडी के बिना, इन उर्वरकों की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, जिससे कृषि उत्पादन पर दबाव पड़ता है। यह निर्णय किसानों के लिए आर्थिक राहत के रूप में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उनकी उत्पादन लागत घटेगी और फसल की गुणवत्ता बेहतर होगी। आम जनता को भी लाभ होगा क्योंकि खाद्य मूल्य स्थिर रहेंगे और कृषि क्षेत्र की समग्

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।