रघुवर दास ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Relevance: ORDINARY Slug: RAGHUWAR Category: Education
Short Headline: रघुवर दास ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात
Synopsis: ओलचिकि लिपि में पठन सामग्रियों के प्रकाशन का आग्रह, भाषायी पहचान को मिलेगा संबल।
Deadline : 09 SEP, RANCHI
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नई दिल्ली में आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की। श्री दास ने केंद्रीय मंत्री से ओलचिकि लिपि में संताली भाषा की सभी पठन और संदर्भ सामग्रियों के प्रकाशन का आग्रह किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में केंद्र सरकार ने संताली भाषा और ओलचिकि लिपि को बढ़ावा देने के लिए कई पहल किए हैं।
श्री दास ने शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि एनसीईआरटी तथा शिक्षा मंत्रालय से संबंधित सभी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश देने की वे कृपा करें ताकि संताली भाषा की सभी पाठ्य पुस्तकों, संदर्भ सामग्री, शिक्षक मार्गदर्शिकाओं एवं डिजिटल संसाधनों को अनिवार्य रूप से केवल और केवल उसकी मूल एवं स्वीकृत ओलचिकी लिपि में ही तैयार एवं प्रकाशित किए जाएं।
श्री दास ने इसे करोड़ों संताली भाषियों की समृद्ध और भाषाई पहचान को संबल प्रदान करने के लिए जरूरी बताया।