मनोरंजन

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें

कई ऐसी फिल्में भी होती हैं जो रिलीज़ होने के काफी सालों बाद भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखती हैं. उनमें से ही एक फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' भी है.

फिल्म को रिलीज़ हुए आज 25 साल पूरे हो गए हैं और इसी मौके पर दिया मिर्ज़ा ने फिल्म की पुरानी यादे ताज़ा की और अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया और फिल्म को इतने सालो तक दर्शको का इतना प्यार मिलने पर आभार जताया.

दीया मिर्जा ने शेयर किया पुराना वीडियो

दिया मिर्ज़ा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे फिल्म के कुछ ख़ास सीन शेयर किये और आर. माधवन के साथ कुछ तस्वीरें और शूटिंग के दौरान की झलकियां देखने को मिलीं.

इंस्टाग्राम की पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि फिल्म से जुड़ी यादें आज भी उनके लिए बहुत खास हैं.

उन्होंने यह भी याद किया कि फिल्म के शुरुआती दिनों में अखबारों में उनके नाम को 'दीया' और माधवन के नाम को 'माधवन' लिखा जाता था.

उस समय उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह फिल्म आगे चलकर इतनी ज्यादा खास बन जाएगी.

फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए हैं. 'जरा जरा' और 'सच कह रहा है दीवाना' जैसे गाने आज भी लोगों को फिल्म की याद दिलाते हैं.

फिल्म के रोमांटिक सीन और डायलॉग भी दर्शकों के बीच आह भी काफी मशहूर है.

पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-wid

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।