राहुल अमेरिका में बोले- भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र:अगर हम चुनावों का बॉयकॉट करेंगे, तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राहुल गांधी ने कहा, 'भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र है। मेरे लिए, यह कहना भी मुश्किल है कि भारतीय लोकतंत्र में कोई समस्या है। अगर हमने चुनावों का बॉयकॉट करने का फैसला किया, तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।' राहुल ने कहा, 'हम लोकतंत्र को खत्म नहीं करना चाहते। हमारी स्ट्रैटजी है कि हम लड़ें और भारत के लोगों को बताएं कि देश में क्या चल रहा है।
विपक्ष को चुनावी प्रक्रिया में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बावजूद चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे।' राहुल गांधी ने यह बात गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ हुए संवाद के दौरान कही। राहुल दो दिवसीय अमेरिका के दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
राहुल की बातचीत की 4 बड़ी बातें, कहा- लोग बिना डरे अपनी बात रखें 1. 'चुनावी बहिष्कार का कदम नहीं उठा रहे: हम जानबूझकर चुनावी बहिष्कार का कदम नहीं उठा रहे हैं और हमें भरोसा है। चुनाव आयोग खुद अब अंदर से हमें जानकारी दे रहा है। इसलिए यह ढांचा कब ढहेगा, यह सिर्फ समय की बात है। चुनाव आयोग में वरिष्ठ लोग अब कह रहे हैं कि हम यह और नहीं कर सकते।' 2.
गैर-लोकतांत्रिक भारत स्वीकार नहीं: हम गैर-लोकतांत्रिक भारत स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की बात नहीं है। यह भारत के अधिकांश लोगों की भावना है। 3.
लोग बिना डरे अपनी बात कह सकें: विपक्ष यह सुनिश्चित करेगा कि लोगों की बिना डर अपनी बात कहने की सबसे बड़ी ताकत फिर से बहाल हो। यह ताकत आगे भी भारत की सबसे बड़ी शक्ति बनी रहेगी। हम यह लड़ाई लड़ रहे हैं और मुझे यह कहते हुए खुशी है कि हम यह लड़ाई जीत रहे हैं। 4. 2024 के चुनाव की वैधता पर सवाल: 2024 के लोकसभा चुनाव भी वैध नहीं थे।
2024 के चुनाव में मतदाता अवैध थे। कई फर्जी मतदाता थे। ऐसे में चुनाव वैध कैसे हो सकते हैं। मैं फिर बताऊंगा कि एक ब्राजीलियाई महिला, जो कभी भारत नहीं आई, उसने भारत में एक विधानसभा चुनाव में 23 बार मतदान किया। राहुल बोले- अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो समय कम है जलवायु संकट से निपटने के लिए भारत के पास कितना समय है सवाल पर राहुल ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपके पास समय नहीं है।
मैं अपने घर में एयर प्यूरीफायर (हवा साफ करने वाली मशीनें) लगव
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राहुल गांधी का यह कथन भारतीय लोकतंत्र की महत्ता और चुनावी प्रक्रिया पर उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह विषय चुनावी भागीदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के इर्द-गिर्द घूमता है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह विपक्ष के चुनावी रणनीति पर प्रकाश डालती है और दर्शाती है कि वे लोकतंत्र को समाप्त नहीं करना चाहते, बल्कि उसे मजबूत बनाना चाहते हैं। जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि नागरिकों को चुनावों में भाग लेने के महत्व की याद दिलाई जाए, जिससे चुनावी जागरूकता और मतदाता भागीदारी बढ़ सकती है।