राहुल की बैठक, प्रियंका से बात, सोनिया के बगल में सीट...अखिलेश को कांग्रेस ने दिया बड़ा संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
समाजवादी पार्टी (सपा) से सीट बंटवारे पर फंसे पेंच के बीच कांग्रेस नेतृत्व ने दिल्ली से सोमवार (17 नवंबर) को बड़ा संदेश दिया.
आईटीसी मौर्य होटल में बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव की लॉन्चिंग कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोनिया गांधी के ठीक बगल में पहली पंक्ति में बैठे नजर आए. अखिलेश यादव के बगल में उनकी पत्नी डिंपल यादव भी बैठी थीं.
प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा सोनिया गांधी की ठीक पीछे वाली सीट पर बैठे थे.
दरअसल, समाजवादी पार्टी से गठबंधन में कांग्रेस यूपी चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर लड़ने की उम्मीद लगाए हुए है. कांग्रेस ने 181 सीटों की लिस्ट सपा को सौंपी है.
अखिलेश यादव खुद कांग्रेस की डिमांड की पुष्टि कर चुके हैं.
लेकिन किसी भी परिस्थिति में इतनी सीटें कांग्रेस को नहीं मिल सकती है. 181 सीटों की सूची में सपा की जीती 19 सीट भी शामिल है. वो सीटें भी हैं जहां पिछले चुनाव में एक फीसदी भी वोट नहीं मिले.
राहुल गांधी की बैठक सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की.
इस बैठक में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की गई और विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा हुई. बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी.
वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा, यूपी कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए.
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि सीटों का बंटवारा सम्मानजनक होना चाहिए. सबको साथ लेकर चलना होगा. समाजवादी पार्टी हमारी महत्वपूर्ण अलाइंस की पार्टनर है.
कांग्रेस ने लिए दो बड़े फैसले
साथ ही इसके बाद दो पड़े फैसले लिए गए. पहले पार्टी ने कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया.
ये सपा से सीटों पर बातचीत करेगा
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राहुल गांधी की दिल्ली बैठक में समाजवादी पार्टी से सीट बंटवारे पर विवाद के बीच कांग्रेस ने एक स्पष्ट संदेश दिया। यह घटना राजनीतिक गठबंधन के भीतर शक्ति संतुलन को दर्शाती है। कांग्रेस के नेतृत्व ने दिखाया कि वे अपनी रणनीति पर कायम हैं और विरोधियों को चुनौती दे रहे हैं। इस कदम से आम जनता को यह आशा मिलती है कि राजनीतिक निर्णय पारदर्शी और संतुलित होंगे, जिससे चुनावी माहौल में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा।