व्यापार

राहुल बोले- नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया:मोनोपॉली से नौकरियां पैदा नहीं होतीं; कल मोदी ने उद्योगपतियों को फटकार लगाई थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राहुल बोले- नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया:मोनोपॉली से नौकरियां पैदा नहीं होतीं; कल मोदी ने उद्योगपतियों को फटकार लगाई थी

राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी की स्पीच पर निशाना साधा। राहुल ने X पर लिखा कि आपने नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। जो बड़ी कंपनियां ईमानदारी से प्रतिस्पर्धा करती थीं, उनके लिए तो आपने मैदान ही खत्म कर दिया। राहुल ने ये भी लिखा कि मोनोपॉली से नौकरियां पैदा नहीं होतीं। इससे कीमतें बढ़ती हैं और प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाती है। पीएम मोदी ने गुरुवार को FICCI के कार्यक्रम में कहा था कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% किया और 12 लाख रुपए तक की सालाना कमाई टैक्स फ्री कर दी। लेकिन, क्या कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई?

क्या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई?

राहुल ने लिखा- आपकी नीतियों ने तारीफ के काबिल नहीं छोड़ा राहुल ने ये भी लिखा, 'मोदी जी, लूट तो आपने और आपके दोस्तों ने की है। देश ने इसे देखा है और आज भी देख रहा है। तारीफ नहीं मिली तो बुरा मान गए?

आप कहते हैं कि वे इतने भूखे हैं कि अपना पेट भी नहीं भर सकते। बहुत खूब। पूरा देश जानता है कि यह भूख किसकी है। हवाई अड्डे, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें- सब कुछ उन्हें सौंप दिया गया। उन्होंने कितनी नौकरियां पैदा कीं?

आपकी नीतियों ने किसी को भी तारीफ के काबिल नहीं छोड़ा- न उद्योगपतियों को, न छोटे व्यापारियों को, न महंगाई से जूझ रहे गरीब और मध्यम वर्ग को, और न ही बेरोजगार युवाओं को। अब जो भी समर्थक आपके पास बचे हैं, उन्हीं से अपनी तारीफ करवा लीजिए और उनसे थालियां बजवा लीजिए।'

-------------------- यह खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- गांधीजी बोलकर गए, स्वदेशी अपनाओ:मेरी मत मानिए, गांधीजी की तो सुनिए; आत्मनिर्भरता का महत्व क्यों याद दिलाना पड़ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को उद्योगपतियों से कहा कि स्वदेशी का महत्व आपको क्यों बताना पड़ रहा है। पीएम बोले कि गांधी जी स्वदेशी अपनाने का संदेश दे गए। सोचिए, 100 साल बीत चुके हैं। आज मुझे भी वही बात दोहरानी पड़ रही है। मेरी बात मत मानिए, कम से कम गांधीजी की तो मानिए। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राहुल गांधी ने नोटबंदी और GST के प्रभाव पर आलोचना की, यह कहते हुए कि इन नीतियों ने छोटे व्यापारियों को कमजोर कर दिया और मोनोपॉली से रोजगार सृजन नहीं होता। यह विषय भारत की आर्थिक नीतियों और छोटे व्यवसायों की स्थिति पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय नीति के प्रत्यक्ष प्रभाव पर प्रकाश डालती है और राजनीतिक विमर्श में नया आयाम जोड़ती है। आम जनता पर असर यह हो सकता है कि छोटे व्यापारी और श्रमिक आर्थिक दबाव का सामना करें, कीमतें बढ़ें, और रोजगार के अवसर घटें, जिससे समग्र आर्थिक समाव

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।