अपराध

राहुल बोले- राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी:ताकि उनकी हत्या हो सके, इसके लिए माहौल बनाया गया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राहुल बोले- राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी:ताकि उनकी हत्या हो सके, इसके लिए माहौल बनाया गया

राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके पिता राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि उनकी हत्या हो सके। राहुल ने एक वीडियो में मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ यह बात कही। वीडियो में वे सोनिया की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ पर चर्चा करते दिखे। यह किताब 16 नवंबर को दिल्ली में लॉन्च हुई थी।

राहुल ने बताया कि उन्होंने अपनी मां सोनिया से कहा था कि अगर सुरक्षा बहाल नहीं की गई, तो उन्हें जल्द ही पिता के अंतिम संस्कार में लौटना पड़ सकता है। राजीव की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। सोनिया बोलीं- बिहार दौरे के बाद राहुल ने जताई थी आशंका सोनिया ने वीडियो में बताया कि राहुल अपने पिता के साथ बिहार दौरे पर गए थे।

उन्होंने इस दौरे को बहुत डरावना बताया। उस समय राजीव विपक्ष के नेता थे। वे खुले जीप में यात्रा कर रहे थे। लोगों ने उन पर पत्थर फेंके थे। सोनिया ने कहा कि अगर सुरक्षा ठीक नहीं हो और किसी राज्य में BJP या विपक्ष की सरकार हो, तो वहां सुरक्षा पर खास ध्यान नहीं दिया जाता। इस दौरे से घर लौटकर राहुल ने मुझसे कहा, 'मां, अगर हमने पापा की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया, तो मुझे पता है कि मैं बहुत जल्द उनके अंतिम संस्कार में शामिल होऊंगा।

राहुल ने बातचीत में बिहार दौरे को आखिरी चेतावनी बताया था। उन्होंने कहा कि वह इससे पहले भी सुरक्षा को लेकर अपनी बात साफ कर चुके थे। विपक्षी नेता कहते थे- सुरक्षा की वजह से राजीव लोगों से कट गए राजीव गांधी राजनीति में आने से पहले पायलट थे। वे 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री बने थे।

कई वर्षों तक राजीव गांधी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनते थे। उनकी कड़ी सुरक्षा रहती थी। विरोधी दल के नेता इसका मजाक भी उड़ाते थे। 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई। विपक्षी गठबंधन चुनाव जीतकर सत्ता में आया। वीपी सिंह ने तब कहा था कि कमांडो दस्ते से घिरे रहने वाले राजीव गांधी लोगों से कट गए हैं।

राजीव गांधी ने 1991 में बिहार की एक रैली में इस बात को स्वीकार किया था। टाइम मैगजीन के मुताबिक, उन्होंने 5 मई को बिहार में कहा था, ‘मैं 1984 में कांग्रेस का महासचिव रहते ऐसे ही प्रचार करता था। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद सिस्टम ने मुझे अपने कब्जे में ले लिया।’ उन्होंने कहा था, ‘खतरा

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

राहुल गांधी के दावे से हमें यह याद आता है कि किसी भी विवाद में हिंसा का रास्ता चुनना समाज के लिए हानिकारक है। अगर किसी को सुरक्षा या विश्वास में कमी महसूस हो, तो संवाद, क़ानूनी सहायता और सामुदायिक मध्यस्थता का सहारा लेना चाहिए। हमें सहानुभूति और शांति के साथ समाधान ढूंढने की प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि किसी भी व्यक्तिगत या सार्वजनिक संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीकों से सुलझाया जा सके।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।