राहुल बोले-RSS महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है:मेरा भरोसा शिव-शक्ति में, इनके खिलाफ लड़ने में मुझे खुशी मिलती है
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राहुल गांधी ने मंगलवार को RSS को पुरुषों का, संविधान विरोधी पंथ बताया। X पर पोस्ट में राहुल ने कहा कि RSS का मानना है कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति हैं। मैं शिव-शक्ति में भरोसा करता हूं। इसलिए उनके खिलाफ लड़ने में मुझे इतनी खुशी मिलती है।सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी महिलाएं भी मेरे पक्ष में हैं।
राहुल ने अपनी विचारधारा को “शिव-शक्ति” बताया। राहुल ने RSS पर लिंग असमानता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। 10 अक्टूबर को हिंसा का आरोप लगाया था राहुल का यह बयान RSS पर उनके हालिया हमलों की कड़ी का हिस्सा है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्होंने राजनीतिक तनाव के बीच RSS कार्यकर्ताओं पर महिलाओं और युवाओं के खिलाफ हिंसा का आरोप लगाया था।
राहुल ने चुनावी वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर जारी तनाव के बीच X पर लिखा था, “अमित शाह की दिल्ली पुलिस खुद गुंडागर्दी पर उतर आई है। वह RSS-BJP के असली गुंडों को महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट और बढ़ावा दे रही है।” भागवत पर निशाना साधा राहुल गांधी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा है।
उन्होंने मौजूदा राजनीतिक माहौल में भागवत को “खलनायक” बताया था। साथ ही, प्रदर्शनकारियों से आंदोलन जारी रखने की अपील की थी। उन्होंने X पर लिखा था, “मैं एक दशक से ज्यादा समय से नरेंद्र मोदी और RSS के खिलाफ लड़ रहा हूं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार और अजित डोभाल इस कहानी के खलनायक हैं।
उनके लिए जगह धीरे-धीरे कम हो रही है। हम वह जगह कम कर रहे हैं।” अफसरों को चेतावनी दी राहुल ने अधिकारियों को सीधे चुनौती देते हुए कहा था, हम सभी को गिरफ्तार कर लो। हमने तुम्हें घेर लिया है और पीछे हटने वाले नहीं हैं। मेरी बात याद रखना, हमारे पास पहले से जरूरी जानकारी है। उन्होंने आगे कहा था, हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे।
भारत के युवाओं, मुझे तुम पर गर्व है। प्रदर्शन जारी रखो। भागवत बोले- भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश नागपुर स्थित RSS मुख्यालय में मंगलवार को विजयादशमी उत्सव मनाया गया। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन कर संबोधित किया। भागवत ने कहा कि भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश हो रही है।
दुनिया में ऐसी शक्तियां हैं, जो भारत को दबाना चाहती हैं। उनका मकसद सत्ता परिवर्तन कर हा
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar