खेल

राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

अन्वय ने 207 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों में 85 रन स्कोर किए.

इस दौरान उनके बल्ले से कुल 12 बाउंड्री निकलीं, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.

राहुल द्रविड़ अपने दौर में धैर्य के साथ खेलने के लिए मशहूर रहे, लेकिन अन्वय अलग ही रास्ते पर चलते हुए दिख रहे हैं. वह खुद को मौजूदा क्रिकेट से जोड़ रहे हैं.

17 वर्षीय अन्वय ने यह पारी देश के प्रमुख अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विनू मांकड़ ट्रॉफी में खेली. द्रविड़ का बेटा टूर्नामेंट में कर्नाटक की कप्तानी कर रहा है.

उन्होंने सोमवार (12 अक्टूबर) को ताबड़तोड़ पारी दिल्ली के खिलाफ खेली. वह नंबर चार पर बैटिंग के लिए उतरे थे. उनकी पारी ने टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. हालांकि शतक से चूक गए.

ध्रुव कृष्ण और नितीश आर्य ने जड़े शतक

अन्वय शतक से चूक गए, लेकिन उनसे पहले बैटिंग के लिए उतरे ध्रुव कृष्ण और नितीश आर्य ने शानदार शतक जड़े.

नितीश ने 109 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्के लगाकर 111 रन बनाए.

नंबर तीन के ध्रुव कृष्ण ने सिर्फ 51 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्के लगाकर 103 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 202 का रहा.

कर्नाटक ने 49 ओवर में बनाए 418/4

पहले बैटिंग के लिए उतरी कर्नाटक की टीम ने 49 ओवर में 4 विकेट पर 418 रन बोर्ड पर लगाए. यह वाकई बड़ा टोटल था. इसके आगे विरोधी टीम पूरी तरह से पस्त नजर आई.

इस दौरान दिल्ली के लिए प्रद्युम्न सनन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.

कर्नानट ने 198 रन से जीता मैच

रन चेज के लिए उतरी दिल्ली की टीम पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई. टीम 41.1 ओवर में 220 रन पर सिमट गई. इस तरह कर्नाटक ने 198 से जीत हासिल की.

कर्नाटक के लिए ध्यान एम हीरेमठ ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. दिल्ली के लिए अभिराज गगन सिंह 59 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. उनकी पारी टीम को जीत के करीब भी नहीं ले जा सकी. कर्न

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।